डीयू:असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन के लिए सकरुलर जारी

नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कॉलेजिज) ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को एक अति महत्वपूर्ण सकरुलर जारी किया है। इस सकरुलर में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेजों में फिजिकल एजुकेशन तथा स्पोर्ट्स साइंस के विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को स्थायी रूप से भरा जाना है।

साथ ही इस संदर्भ में उचित प्रक्रिया के अंतर्गत इन पदों का स्थायीकरण भी किया जाना है । सकरुलर में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को पहले व दूसरे ट्रांच में भरा जाना सुनिश्चित किया गया है। इसमें रिजर्वेशन रोस्टर का कड़ाई से पालन करते हुए जल्द से जल्द भरा जाए ।

इस सकरुलर के आने से फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए रास्ता आसान हुआ है । शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ( डीटीए ) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर्स को रोस्टर रजिस्टर में शामिल करने संबंधी सकरुलर जारी किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह को धन्यवाद दिया है।

डीटीए ने दो सप्ताह पहले वाइस चांसलर को फिजिकल एजुकेशन टीचर्स को रोस्टर रजिस्टर में शामिल करने व आरक्षण देने के लिए पत्र लिखा था।

सकरुलर में लिखा है कि फिजिकल एजुकेशन की समस्या से संबंधित प्रश्न समय -समय पर विश्वविद्यालय द्वारा उठाए गए। सकरुलर में स्पष्ट लिखा है कि इन पदों को लेकर कॉलेज विश्वविद्यालय की जो भी स्थिति रही हो फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स के खाली पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को पहले और दूसरे ट्रांच (ओबीसी पदों की दूसरी किस्त ) भर दिया जाना सुनिश्चित किया गया है ।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि इसमें रिजर्वेशन रोस्टर का कड़ाई से पालन करते हुए जिसे कॉलेज संस्थानों ने तैयार किया है उसका उचित अनुपालन करते हुए इन पदों को कॉलेज में स्वीकृत वर्कलोड के आधार पर ही इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए ।

डीटीए के अध्यक्ष डॉ. हंसराज सुमन ने बताया है कि विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए सकरुलर में कहा है कि यह नियुक्ति उचित नियमों का पालन करते हुए की जानी चाहिए। उनका कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन के पदों को लंबे समय से कॉलेजों द्वारा रोके रखा गया था , कुछ कॉलेजों ने फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर तो कुछ ने असिस्टेंट प्रोफेसर का पद रखा था । साथ ही इसे रोस्टर रजिस्टर में शामिल नहीं कर रहे थे लेकिन इस सकरुलर के आने से फिजिकल एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए रास्ता खुल गया है ।

उन्होंने बताया है कि वाइस चांसलर को दो सप्ताह पूर्व पत्र लिखकर फिजिकल एजुकेशन टीचर्स को रोस्टर रजिस्टर में शामिल करने व कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन की पोस्ट निकाले जाने की मांग की थीं, जिसमें लिखा था कि कुछ कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन की पोस्ट न निकालकर उसके स्थान पर डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन की पोस्ट निकाल रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें