अवैध रूप से घर में भट्ठी लगा शराब तैयार करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार हरियाणा By Nayan Datt On Feb 10, 2022 लुधियाना। विधानसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम में लुधियाना पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घर में भट्ठी लगा शराब तैयार करने तथा तस्करी वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। काकोवाल रोड स्थित विशाल कालोनी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर में देसी शराब की अवैध भट्ठी लगा रखी थी। Share