होली पर बन रहा है शुभ योग, बिजनेस में हो सकती है तरक्की और काम में मिलेगी सफलता

इस बार होली 18 मार्च (Holi 2022) को पड़ रही है. फाल्गुन का महीना चल रहा है. इसमें होलिका दहन (Holika Dahan 2022 Muhurat) होली जैसे दो महत्वपूर्ण त्योहार हैं. हिन्दू कैलेंडर के आधार पर होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा (Phalguna Purnima) की रात को करते हैं होली का त्योहार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाई जाती है.

होलिका दहन (Holi 2022 Date) के अगली सुबह रंगवाली होली मनाई जाती है. इस साल होली पर 2 शुभ योग बन रहे हैं, जो काम में सफलता, बिजनेस में तरक्की देने वाले हैं. इस साल होली पर बनने वाला वृद्धि योग बिजनेस में तरक्की में मदद काम में सफलता देने वाला हो सकता है. आइए होली पर बनने वाले शुभ योगों (Shubh Yog) के बारे में जानते हैं.
होली, 18 मार्च 2022, दिन शुक्रवार पर बनने वाले शुभ योग (holi 2022 shubh yog)

वृद्धि योग: रात 11 बजकर 15 मिनट से
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक
आनंदादि योग: देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष मुहूर्त में होलिका दहन होता है, लेकिन इस टाइम में भद्रा नहीं होनी चाहिए. भद्रा के टाइम में होलिका दहन करने से अनिष्ट हो सकता है. इसलिए, भद्रा रहित प्रदोष काल में फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन होता है. इस बार 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लग रही है, जो देर रात 01 बजकर 12 मिनट (Holi 2022 Muhurat) तक है.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भद्रा पूंछ में होलिका दहन हो सकता है. लेकिन, भद्रा मुख के टाइम होलिका दहन वर्जित है. ऐसे में 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा की रात भद्रा पूंछ रात 9 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है. ऐसे में होलिका दहन हो सकता है. इस रात भद्रा मुख रात 10 बजकर 16 मिनट (Holika Dahan 2022) से देर रात 12 बजकर 13 मिनट तक है. अगर भ्रदा रहित होलिका दहन करना चाहते हैं, तो भद्रा के समापन पर देर रात 01 बजकर 12 मिनट के बाद होलिका दहन कर सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |     Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें