शुक्रवार को रंगों का पर्व धूलंडी पर शहर में कई स्थानों पर चाकू बाजी हुई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। फरियादी हर्ष पिता संतोष हाडिया निवासी गणेश नगर ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2:00 बजे आरोपी अज्जू मराठा छोटू चौहान और सोनू सोलंकी नहीं उसके दोस्त कृष्णा ठाकुर से होली का चंदा मांगा नहीं दिया तो उसके सिर कमर और हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गए इसी तरह अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें 5 लोग घायल हो गए सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।