इंदौर 19 मार्च शुक्रवार को रंगों का पर्व होली पर एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक गार्डन में चल रहे होली समारोह के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने वहां सिगरेट पी रहे हैं लोगों को मना किया तो उन्होंने हमला कर दिया जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी छाया पिता गोकुल निवासी नार्थ राजमोहल्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम बड़ा बांगड़दा स्थित हाय लिंक रेसीडेंसी कॉलोनी के गार्डन में होली समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी के महिला और पुरुषों में शामिल हुए हैं इसी दौरान सौरभ पिता प्रदीप निवासी शिक्षक नगर यशवंत दयाल और अन्य लोग भी मौजूद थे । इसी दौरान फरियादी छाया ने सौरव और उसके साथियों को सिगरेट पीने से मना किया तो सौरव और उनके साथियों ने अपने कपड़े उतार कर गालियां दी और फिर डंडे से एक युवती पर हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एरोड्रम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 147 148 149 323 506 का प्रकरण दर्ज किया है।