श्रीमती शोभा तिवारी को मिलेगा राष्ट्रशक्ति शिरोमणि अलंकरण मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 जबलपुर। संस्कृति–संस्कार संगठन की अध्यक्ष, समाजसेवी श्रीमती शोभा तिवारी को सम्पर्क क्रांति संस्था नोएडा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोयडा में आयोजित राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन में ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि अलंकरण’ से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में देश के विभिन्न अंचलों से १०८ महिलाओं का चयन किया गया है। श्रीमती शोभा तिवारी को यह सम्मान उनके द्वारा किये गये निर्धन कन्या विवाह, नारायण सेवा, एवं यज्ञोपवीत के नि:शुल्क कार्यों के लिये दिया जा रहा है। समारोह के संयोजक जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी शिव विनायक शर्मा हैं। श्रीमती तिवारी की इस उपलब्धि पर पाथेय संस्था से डॉ.सुमित्र, राजेश पाठक प्रवीण ने उनका अभिनंदन किया। Share