शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का असर

भोपाल । मप्र में सरकार ने जो शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चला रखा है उसके सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। इस बार ईट राइट स्मार्ट सिटी चैलेंज में टॉप शहरों में इंदौर, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार एफएसएसएआई नई दिल्ली द्वारा खाद्य सुरक्षा परितंत्र को मजबूत करने आम नागरिकों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपभोग की संस्कृति विकसित करने के लिए इट राइट स्मार्ट सिटी चैलेंज आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश के लगभग 180 शहरों ने भाग लिय। जिसमें मध्यप्रदेश के 9 जिलों ने भाग लिया गया।
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी विविध गतिविधियां रेग्यूलेटरी नमूना संग्रहण, खाद्य लायसेंसों एवं पंजीयन में बढ़ोतरी,सार्वजनिक स्थलों पर खाद्य सुरक्षा को प्रोत्साहित करना, सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों को  खाद्य सुरक्षा की जानकारी देना, क्लीन स्ट्रीट फूड हब, क्लीन वेजीटेबल मार्केट, भोग, ईट राइट स्कूल, ईट राइट कैम्पस, हाईजीन रेटिंग आदि गतिविधियां शामिल है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सहभागी के रूप में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कार्य किया गया है। उक्त प्रतियोगिता की सतत निगरानी मुख्यमंत्री, कलेक्टर, कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में लगातार की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप एफएसएसएआई द्वारा प्रतियोगिता के समापन पर कुल 180 शहरों में से प्रथम शहरों का चयन किया गया है। चयनित इन 11 शहरों में मध्यप्रदेश के 4 शहर इंदौर, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर को एफएसएसएआई द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत किया गया है।
मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के साथ ही मिलावटखोरों के खिलाफ भी कार्रवाई हां रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्यप्रदेश आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यप्रद एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध अभियान चला रहा है, जिसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध 42 एनएसए, 486 एफआईआर दर्ज की गई। वर्मा ने बताया कि अभियान में अब तक 19 करोड़ से अधिक की सामग्री जप्त की गई है, 182 प्रतिष्ठान सील किए गए है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के न्यायालयों द्वारा 2500 प्रकरण निराकृत किए गए है। न्यायालयों द्वारा लगभग 11 करोड़ से अधिक का अर्थदंड लगाया गया है। जिसमें से 3 करोड़ से अधिक का अर्थदंड वसूल किया जा चुका है। नागरिक खाद्य पदार्थों की जांच के लिए 15 चलित प्रयोगशाला संचालित की जा रही है। चलित प्रयोगशाला से मात्र 10 रुपए में आम नागरिक अपने खाद्य पदार्थ की जांच करा सकते है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालेंगे मोर्चा, ट्रैफिक रूट डायवर्ट     |     BJP Punjab Drug Free Rally: ‘पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली’; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ में की महातैयारियां     |     BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें पूरी सूची     |     Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी     |     Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे     |     IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुलासा     |     Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला ‘नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड’     |     Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र     |     Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर युवती का मर्डर     |     Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें