Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर युवती का मर्डर

कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान थाना अंतर्गत पिछले 24 घंटों के भीतर हत्या की दो सनसनीखेज वारदातों ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। एक ओर जहाँ जमीन के मामूली विवाद में कलयुगी भतीजे ने अपने ही 85 वर्षीय बुजुर्ग चाचा को मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरी ओर अगले ही दिन एक 25 वर्षीय युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

🪨 घर के पास मिली युवती की खून से लथपथ लाश: सिर को भारी पत्थरों से कुचला

ताजा घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम लाकड़हा की है।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक युवती का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सुकमनिया एक्का के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अज्ञात हमलावरों ने मृतका के सिर को भारी पत्थरों से बुरी तरह कुचलकर बेहद बेरहमी से उसकी जान ली है।

🔍 डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा: जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड के साथ दोनों घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। लाकड़हा गांव में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस यह खंगालने का प्रयास कर रही है कि मृतका आखिरी बार किसके संपर्क में थी। इस जघन्य अपराध के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, प्रेम प्रसंग या अन्य किसी वजह की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

🪓 जमीन के विवाद में कलयुगी भतीजे ने की चाचा की हत्या: कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

इससे एक दिन पहले मंगलवार को जमीन के विवाद में 23 वर्षीय भतीजे ने अपने 85 वर्षीय चाचा की जान ले ली थी।

85 वर्षीय बुजुर्ग बबन राम यादव और उनके 23 वर्षीय भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी पुराने विवाद को लेकर आरोपी भतीजे ने घर में रखी टांगिया (कुल्हाड़ी) से बुजुर्ग चाचा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

🚨 दोनों मामलों में आरोपी फरार: पुलिस खंगाल रही सुराग, ग्रामीणों में दहशत

युवती की नृशंस हत्या का मामला हो या फिर बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की वारदात—दोनों ही मामलों में मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बुजुर्ग के हत्यारे भतीजे की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, मृतका के मामले में प्राथमिक जानकारी के अनुसार उसका पति राजस्थान में काम करता है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

ऊर्जाधानी में बैक-टू-बैक दो अलग-अलग वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालेंगे मोर्चा, ट्रैफिक रूट डायवर्ट     |     BJP Punjab Drug Free Rally: ‘पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली’; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ में की महातैयारियां     |     BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें पूरी सूची     |     Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी     |     Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे     |     IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुलासा     |     Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला ‘नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड’     |     Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र     |     Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर युवती का मर्डर     |     Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें