2021-22 वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर के कलेक्शन में 48.41 फीसदी का उछाल, 13.63 लाख करोड़ रहा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

Tax Collection: वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 16 मार्च 2022 तक डायरेक्ट कलेक्शन में 13,63,038.3 करोड़ रुपये रहा है.

Direct Tax Collection: मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में प्रत्यक्ष कर कलेक्शन (Direct Tax collections) में जबरदस्त बढ़ोतरी आई है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 16 मार्च 2022 तक डायरेक्ट कलेक्शन में 13,63,038.3 करोड़ रुपये रहा है. जबकि 2020-21 में इस अवधि में 9,18,430.5 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन रहा था. यानि मौजूदा वित्त वर्ष में 48.41 फीसदी ज्यादा टैक्स कलेक्शन देखने को मिला है. जबकि 2019-20 में 9,56,550.3 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन देखने को मिला था.

कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में कॉरपोरेट टैक्स के तौर पर 7,19,035 करोड़ रुपये जमा किया गया है, तो पर्सनल इनकम टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स मिलाकर 6,40,588.3 करोड़ रुपये कलेक्ट हुए हैं. प्रत्यक्ष कर के तौर पर सरकार को 13.63 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है जबकि सरकार ने पहले लक्ष्य 11.08 लाख करोड़ रुपये रखा था जिसे बाद में 12.50 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था. रिफंड को जोड़ दें तो टैक्स कलेक्शन 15.50 लाख करोड़ रुपये रहा है जो इसके पहले वित्त वर्ष में 11.20 लाख करोड़ रुपये रहा था.

कुल कलेक्शन में कॉरपोरेट टैक्स के तौर पर 8,36,838 करोड़ रुपये जमा किया गया है, तो पर्सनल इनकम टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स मिलाकर 7,10,056 करोड़ रुपये कलेक्ट हुए हैं. प्रत्यक्ष कर के तौर पर सरकार को 13.63 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है

2021-22 में एडवांस टैक्स के तौर पर   6,62,896.3 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, टीडीएस के तौर पर 6,86,798.7 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, सेल्फ एसेसमेंट टैक्स के तौर पर 55,249.5 करोड़ रुपये; डिविडेंड ड्रिस्ट्रीब्यूशन टैक्स के तौर पर 7,486.6 करोड़ रुपये और दूसरे टैक्स के जरिए 3,542.1 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें