रीवा के त्‍योंथर क्षेत्र में खड़े कंटेनर से ट्रक टकराया, 3 की मौत 2 घायल

रीवा।    जिले के सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल है। थाना प्रभारी वीसी विश्वास ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह करीब 3 बजे बिगड़ा हुआ कंटेनर नेशनल हाईवे 30 के किनारे खड़ा था। इसके नीचे कुछ मैकेनिक कार्य कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग चपेट में आ गए। सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर भेज दिया गया है। जबकि घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

आधे घंटे देर से पहुंची पुलिस :

मिली जानकारी में बताया गया कि जिस स्थान पर दुर्घटना घटित हुई है वहां से थाना क्षेत्र की दूरी महज 2 किलोमीटर थी सूचना के बाद पुलिस को पहुंचने में तकरीबन आधे घंटे से अधिक का समय लग गया है।

कंटेनर को सुधारने का काम कर रहे थे मैकेनिक :

मिली जानकारी में बताया गया है कि जिस कंटेनर के नीचे दब जाने के कारण 3 लोगों की मौत हुई है वह लोग कंटेनर के सुधार कार्य में जुटे हुए थे। अचानक ट्रक की ठोकर से कंटेनर नीचे आ गिरा जिससे दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

होती है दुर्घटना :

बता दें कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां आए दिन दुर्घटना होती है पूर्व में जिले के कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा सोहागी पहाड़ विभिन्न स्थानों पर ब्रेकर निर्माण कराए गए थे। साथ ही टोल प्लाजा की हाईवे पेट्रोलिंग करने वाली वाहन को भी लगातार नजर रखने की बात कही गई थी लेकिन उनके स्थानतरण के बाद उक्त व्यवस्थाएं पूरी तरीके से ठप हो गई।

सोहागी पहाड़ पर हुई दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

समर सिंह परिहार, एसडीओपी, त्योंथर

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में अन्नकूट महापर्व का भव्य आयोजन, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति और मानवता की सेवा का संदेश     |     भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा     |     दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी     |     मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी     |     small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना.     |     साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करेंगे दूर     |     वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट की सलाह     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें