भारतीय मजदूर संघ ने भरी हुंकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा-मामा जी ध्यान रखना, भांजियां बिगड़ गई तो सत्ता हिला देंगी

भारतीय मजदूर संघ ने मंगलवार को हरदा में विभिन्न कर्मचारी संगठन के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन 57 सूत्री मांग को लेकर किया गया और पूरे प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने हुंकार भरते हुए कहा शिवराज सिंह चौहान मामा अपनी भांजियो का ध्यान कर लेना, नहीं तो भांजिया बिगड़ गई तो आपकी सत्ता हिला देंगी। कमर्चारी संघ की मांगे पूरी नहीं हुई तो विधानसभा सत्र के पहले दिन 7 मार्च को करेंगी विधानसभा का घेराव।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता चंदेल ने कहा मामा जी हमने जान जोखिम में डालकर कोरोना काल की कठिन घड़ी में काम किया है। बीएलओ का काम करके वोटिंग स्तर को सुधारा है। हमें फूल नहीं, फूल की पंखुड़ी ही दे देते, कम से कम भांजियों के पेट का ख्याल रखें मामाजी। अभी तो हाथ पैर चल रहे हैं। बुढ़ापे में हमारा क्या होगा मामाजी, भांजियों  का बुरा करके किसी का भला नहीं हुआ। अब भांजियां जाग चुकी हैं। मांगे पूरी नहीं हुई तो आपकी सत्ता हिला देंगे मामा जी।
57 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किए गए धरना प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगों को 7 मार्च तक पूरा नहीं किया गया तो मध्यप्रदेश 480 संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे जिसमें लाखों की तादाद होगी और 7 मार्च को विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वहीं भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा है कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ-साथ सभी विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मांग की जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इसलिए अब कर्मचारी संगठनों द्वारा मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट     |     LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर     |     महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP     |     मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला     |     श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त     |     पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा     |     मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार     |     लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस     |     लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें