बदनावर में कुत्ते का हमला, 4 साल की बच्ची की आंख नोंची मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 आयोग ने कहा – कलेक्टर धार और सीईओ बदनावर एक महीने में दें जवाब यह भी पढ़ें उज्जैन: श्रावण के दूसरे सोमवार पर महाकाल का नगर भ्रमण,… Aug 10, 2026 मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन:… Aug 10, 2026 धार जिले के बदनावर जनपद के बलौदा गांव में साढ़े चार साल की बालिका अंतिमबाला पर कुत्ते द्वारा हमला कर उसकी आंखे नोंचने का मामला सामने आया है। कुत्ते ने अंतिमबाला के चेहरे पर दांत गडा दिए, जिससे उसे असहनीय दर्द की पीड़ा हुई। वह ठीक से आंख भी नहीं खोल पा रही थी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पडुनिया निवासी श्री बगदीराम की साढ़े चार साल की बेटी अंतिमबाला पर ग्राम बलौदा में बीते रविवार की सुबह एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। अंतिमबाला का इलाज चल रहा है। इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर धार एवं सीईओ, जनपद पंचायत, बदनावर से एक माह में जवाब मांगा है। एक माह में जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, धार को पीड़ित बालिका की इन्ज्यूरी रिपोर्ट एवं ट्रीटमेन्ट स्लिप भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। Share