तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में प्रचंड जीत हासिल की

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत के नौ महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को चारों नगर निगमों बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल में शानदार विजय दर्ज की और शहरी मतदाताओं पर अपनी पकड़ की पुष्टि की। तृणमूल कांग्रेस ने बिधाननगर, चंदरनगर और आसनसोल नगरनिगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तथा सिलीगुड़ी में माकपा से सत्ता छीन ली। इन नगर निगमों में तृणमूल के वोट प्रतिशत एवं सीटें दोनों ही 2015 के पिछले चुनाव की तुलना में बहुत अधिक हैं।

आसनसोल और सिलीगुड़ी में माकपा भाजपा के हाथों विपक्ष का दर्जा गंवा बैठी, लेकिन वह बिधाननगर एवं चंदरनगर में काफी खिसकने के बाद भी दूसरे नंबर पर रही। चारों नगर निगमों में तृणमूल को ऐसे समय में शानदार जीत मिली है जब वह बुजुर्ग और नयी पीढ़ी के नेताओं के बीच बढ़ते मतभदे के चलते मुश्किल दौर से गुजर रही है।

तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोगों की जीत है जबकि भाजपा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल ने 12 फरवरी को मतदान के दिन ‘आतंक की तरकीब’ अपनायी। तृणमूल कांग्रेस ने 41 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बिधाननगर नगर निगम पर फिर से कब्जा जमा लिया है जबकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार एक वार्ड में जीता है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चंदरनगर में टीएमसी ने 32 में से 31 सीटें जीतीं जबकि माकपा ने एक सीट जीती है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) माकपा नीत वाम मोर्चे से छीनना सोने पर सुहागा रहा और उसने यहां पर 47 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाते हुए विपक्ष का दर्जा हासिल कर लिया है जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया है। उसे केवल चार सीटें ही मिली और कांग्रेस को एक सीट मिली है। सिलीगुड़ी में टीएमसी को 78.72 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले।

निवर्तमान महापौर और भाजपा विधायक निगम चुनाव हार गये। चारों नगर निगमों में जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि पार्टी के नेता गौतम देब एसएमसी के अगले महापौर होंगे। देब ने 3,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। आसनसोल में तृणमूल 106 में से 91 सीटों पर विजयी हुई है जबकि भाजपा ने सात सीटें और माकपा ने दो तथा कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं। चारों नगर निगमों के लिए चुनाव 12 फरवरी को हुए थे जिसमें 953 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ हमसभी जानते हैं कि चुनाव के दिन कैसे वोट लूटे गये थे। यह परिणाम जनादेश को परिलक्षित नहीं करता है।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें