तिहाड़ जेल में होगा घायल पक्षियों का इलाज, शुरू हुआ ये नया सेंटर

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) सिर्फ कैदियों (Prisoners) को रखने के लिए ही नहीं है. यहां पर अब पक्षियों का भी इलाज किया जाएगा. जेल परिसर में हाल ही में एक पक्षी देखभाल केंद्र खोला गया है. जिसमें जेल परिसर में घायल हुए या बीमार हुए पक्षियों (Birds) को इलाज मुहैया करवाया जाएगा. तिहाड़ जेल संख्‍या 4 में पक्षी सुरक्षा दिवस के अवसर पर तिहाड़ बर्ड केयर सेंटर का उद्घाटन एआईजी मुकेश प्रसाद और जेल अधीक्षक राजकुमार ने किया है. इसके साथ ही जेल के अंदर मौजूद सभी कैदियों से भी अपील की गई है कि वे पक्षियों के प्रति नर्म व्‍यवहार रखें और करुणा की ओर बढ़ें.

जेल संख्‍या 4 में ही कार्यरत हेड वार्डर योगेन्द्र कुमार जो पिछले कई साल से पक्षी संरक्षण का काम कर रहे हैं, उन्‍होंने बताया कि तिहाड़ जेल में पिछले बीस वर्षो से पक्षियों की देखभाल का कार्य किया जा रहा था लेकिन घायल और बीमार पक्षियों के इलाज की यहां कोई सुविधा नहीं थी. जिसके कारण ऐसे पक्षियों को बाहर अस्पताल ले जाना पड़ता था. इस दौरान कई पक्षियों की मृत्यु भी हो जाती थी. हालांकि अब तिहाड़ बर्ड केयर सेन्टर (Birds Care Center) के स्थापित हो जाने के बाद तिहाड़ और दो अन्‍य जेल रोहणी और मण्डोली जेल में मौजूद पक्षियों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

योगेंद्र बताते हैं कि तिहाड़, रोहिणी (Rohini Jail) और मंडोली जेल (Mandoli Jail) में विभिन्‍न प्रजातियों के पक्षियों का संरक्षण कार्य चल रहा है. इनमें दिल्‍ली की राज्‍य पक्षी गौरेया भी शामिल है. संरक्षण के बाद दिल्‍ली में पक्षियों की संख्‍या में अच्‍छा इजाफा देखा गया है. फिलहाल इन तीनों जेलों में 20 हजार से ज्‍यादा पक्षी मौजूद हैं. लिहाजा इनमें घायल होने वाले या बीमार होने वाले पक्षियों (Sick Birds) का इलाज अब अब कारागार परिसर में ही सम्भव हो सकेगा. इससे अनेक पक्षियों की जान बच सकेगी. उन्‍होंने कहा कि तिहाड़ कारागार में स्थापित यह बर्ड केयर सेन्टर भारत का पहला केयर सेन्टर है जो पर्यावरण और पक्षियों को सुरक्षित करने के लिए किसी भी सरकारी संस्थान में स्थापित किया गया है.
जेल में बर्ड केयर सेंटर में मौजूद कारागार अधीक्षक राजकुमार ने कहा कि जो व्यक्ति पशु-पक्षियों से प्रेम करता है वह प्रकृति प्रेमी होता है और क्रूरता से दूर रहता है. वहीं जेल उपाधीक्षक पी के आर्या ने पक्षियों के महत्व को सपष्ट करते हुए कहा कि पक्षी विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकोड़ों को खाकर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के साथ-साथ कई बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं. जबकि सहायक अधीक्षक योगेन्द्र सिंह ने कहा कि पक्षियों के द्वारा बीजों का स्थानान्तरण भी किया जाता है जिससे अनेक पेड़-पौधों का जन्म होता है और पर्यावरण की रक्षा होती है. इसलिये पक्षियों की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें