ड्रग्स तस्करी के मामले 13 महीनों में चार गुना बढ़े

भोपाल । मप्र नशीले पदार्थों की तस्करी का गढ़ बन रहा है। साल दर साल नशीले पदार्थों की बरामदगी की मात्रा बढ़ती जा रही है।चिंता की बात यह है कि बीते 13 महीने में नशे की जब्त खेप में चार गुना का उछाल आ चुका है। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की मप्र यूनिट ने 2021 से जनवरी 2022 तक 38 हजार किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ पकड़े हैं। हैरानी ये कि यह मात्रा 2018 में पकड़े गए नशीले पदार्थों के मुकाबले करीब 12 गुना है। पहली बार सीबीएन द्वारा पकड़े जा रहे नशीले पदार्थों की सूची में अब सिंथेटिक ड्रग्स भी दिखाई देने लगी है। नशे के खिलाफ काम कर रहे इस केंद्रीय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ड्रग्स तस्करी की खेप भले की छोटे शहरों और गांवों में बरामद हो रही है लेकिन तस्करों इन खेप को बड़े शहरों में खपा रहे हैं। युवा सबसे ज्यादा इनके निशाने पर है।
सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स 2019 तक की कार्रवाईयों के दौरान अफीम, डोडा चूरा और गांजे जैसे परंपरागत नशीले पदार्थ पकड़े जाते रहे हैं। 2021 की कार्रवाई में पहली बार इस सूची में एमडी जैसी बेहद महंगी और नशीली सिंथेटिक ड्रग्स भी नजर आई। सीबीएन नवंबर 2021 में 13 किलो 900 ग्राम एमडी ड्रग्स का पावडर पकड़ा जो अब तक की सबसे बड़ी खेप है। सीबीएन के मप्र यूनिट के अधिकारियों के अनुसार सिर्फ इतना ही नहीं बीते छह महीनों में ही 17 हजार 535 किलो अफीम, 17950 किलो डोडा चूरा, 680 किलो गांजा और 650 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। तस्करी कर रहे 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया।
इंदौर-भोपाल जैसे बड़े शहरों पर खतरा
ड्रग्स तस्करी के बढ़ते मामलों के सीबीएन के आंकड़े इंदौर-भोपाल जैसे महानगरीय परिवेश वाले बड़े शहरों को चौंकन्ना होने का ईशारा भी कर रहे हैं। सीबीएन मप्र यूनिट के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े जाने वाले ज्यादातर तस्कर और तस्करी के मामले मप्र के सीमवर्ती छोटे कस्बों और गांवों से हैं। हालांकि उनके ग्राहक बड़े शहरों से है। सीबीएन के अधिकारी कहते हैं दरअसल अब तक सिर्फ अफीम और गांजे जैसे पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्कर ही अब सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार भी करने लगे हैं।
दरअसल सिंथेटिक ड्रग न केवल ज्यादा नशीली मानी जाती है बल्कि तस्करों को कम दामों पर मिलकर बाजार में महंगी बिकती है। ऐसे में तस्कर ज्यादा काली कमाई के लालच में सिंथेटिक ड्रग की भी आपूर्ति कर रहे हैं। सीबीएन के अधिकारियों के मुताबिक महंगी होने के कारण बड़े शहरों में इनके ग्राहक होते हैं। पब और रेव पार्टी का कल्चर बढऩे के साथ इंदौर-पुणे जैसे शहरों में भी सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट सक्रिय हो गए हैं।
इंदौर में पकड़ी जा चुकी है फैक्ट्री
बिल्कुल नई महंगी और सिंथेटिक ड्रग जो पहले विदेशों में प्रचलित थी वो इंदौर के आसपास भी बनने लगी है। 2018 में इंदौर में पहली बार फेंटानील जैसी नई ड्रग की फैक्ट्री इंदौर में पकड़ी गई थी। पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद दवा फैक्ट्री से डीआरआइ ने सितंबर 2018 में नौ किलो से ज्यादा फेंटानील पकड़ी थी। इससे पहले इतनी ज्यादा मात्रा में यह नशीली दवा कभी बरामद नहीं हुआ। ड्रग्स बनाने के मामले में दो स्थानीय लोगों के साथ एक मैक्सिकन नागरिक भी पकड़ा गया था। डीआरआइ के वकील चंदन ऐरन के अनुसार मामले में केस चल रहा है और तीनों आरोपित अब भी जेल में ही हैं।
हजारों किलो नष्ट की
बीते कुछ महीनों में सीबीएन ने 100 किलो से ज्यादा अफीम के साथ हेरोइन, एसेटिक अनड्राइड जैसी दवाओं की पकड़ी गई खेप को नष्ट भी किया है। नशीले पदार्थों के मामलों का पकड़ा जाना और बरामदगी साबित कर रहा है कि इसे रोकने के लिए हम ज्यादा सतर्क हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं।
– डा. संजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर, सीबीएन

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में ‘मौत का साया’, फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता     |     IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के फैसले पर उठे सवाल     |     I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने नहीं किया विरोध; पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला     |     हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा असर     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें