जुए के अड्डे पर दबिश जुआरियों से सवा लाख बरामद मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर 23 मार्च मल्हारगंज पुलिस ने रंग पंचमी पर एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके पास से सवा लाख से अधिक रुपए नकदी बरामद किए हैं। इसी प्रकार अन्य स्थानों से भी जुआरियों को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को… Apr 16, 2026 Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर… Apr 16, 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हारगंज पुलिस ने एमपी ट्रांसपोर्ट कंपनी हरिजन कॉलोनी में स्थित एक मकान पर जुआ खेलते हुए सुनील पिता राकेश कालरा प्रकाश पिता शिवराम सुनील पिता बाबूलाल वर्मा शांतिलाल पिता सीताराम भरत पिता रामलाल सोनी मोहन पिता राम सिंह कुशवाहा संतोष पिता देवकरण पाल सरदार पिता रतन सिंह डावर रामविलास पिता रमेश पाटिल को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक लाख 32 हजार रुपए बरामद किए हैं। इसी प्रकार विजय नगर पुलिस ने जुआ खेल रहे गोपाल सोलंकी अर्जुन रायकवार दिनेश चौहान विनोद मालवीय को पकड़ा इनके पास से 4528 रुपए नकदी बरामद किए हैं। वही भवर कुआं जूनी इंदौर अन्नपूर्णा और पलासिया पुलिस ने भी जुआरियों को गिरफ्तार किया है सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का केस दर्ज किया है। Share