इन वस्तुओं से बढ़ता है आपसी प्रेम 

कुछ वस्तुएं ऐसे होती है जो बेहद शुभ होती हैं और आपसी प्यार बढ़ाती हैं। दैनिक जीवन में इनके उपयोग से आपका प्रेम दिन प्रतिदिन बहुत ज्यादा बढ़ने लगेगा। ये वस्तुए और इनका प्रयोग इस प्रकार करें।
प्रेम बढ़ाने वाली 7 वस्तुएं-
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग को हमेशा से प्रेम का रंग माना जाता है परन्तु गुलाबी रंग जितना गाढ़ा होगा उतना ही प्रेम के नजदीक होगा जितना हल्का होगा, उतना ही प्रेम को कम करेगा। अगर प्रेम को बेहतर करने के लिए गुलाबी रंग इस्तेमाल करना है तो परदे, चादर और कपड़ों में करना चाहिए। दीवारों का रंग गुलाबी करने से प्रेम से ज्यादा भोग का भाव पैदा होता है। प्रेम संबंधों को बेहतर करने के लिए गुलाबी रंग के कपडे उपहार में देना सबसे उत्तम होगा।
हल्दी
हल्दी की साबुत गांठ बृहस्पति से संबंध रखती है। जन्म कुंडली में बृहस्पति ठीक अवस्था में ना होने के कारण विवाह में काफी परेशानी आती है और प्रेम की कमी होती है। 7 हल्दी की साबुत गांठे लें और उन्हें पीले धागे से बांध लें। इन हल्दी की गांठों को दाएं हाथ में लेकर 7 बार भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। फिर इन हल्दी की गांठों को भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पण कर दें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आपको आपका सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।
एमीथिस्ट
एमीथिस्ट एक हल्के बैगनी रंग का पारदर्शी पत्थर है। बिना सलाह के हालांकि एमीथिस्ट को धारण तो नहीं कर सकते परन्तु एमीथिस्ट को अपने पास रख सकते हैं और इसकी बनी हुई चीजें उपहार में दे सकते हैं। अगर ये भय हो कि आपका प्रेम आपसे दूर हो जाएगा तो एमीथिस्ट जरूर अपने पास रखना चाहिए। एमीथिस्ट की बनी हुई चीजें बेडरूम में रखने से दाम्पत्य जीवन भी सुखमय हो जाता है।
सन्तरा और लीची
संतरा और लीची प्रेम बढ़ाने वाले फल माने जाते हैं1 आम तौर पर ये फल शुक्र और चन्द्र को मजबूत कर देते हैं. अगर जीवन में प्रेम की कमी महसूस होने लगे तो इन फलों को खाना चाहिए, प्रेम का भाव मजबूत हो जाता है। दम्पत्तियों को लीची जरूर खानी चाहिए, इससे उनका आपसी विश्वास मजबूत होता है। प्रेम संबंधों में संतरा उपहार में दें, परन्तु लीची कभी उपहार में न दें
रजनीगंधा
रजनीगंध के फूल प्रेम के अदभुत प्रतीक माने जाते हैं. सामान्य दशाओं में इन फूलों को देने से सम्बन्ध मजबूत होते हैं। इन फूलों को कभी भी प्लास्टिक या किसी अन्य आवरण से ढंककर नहीं देना चाहिए। अगर प्रेमी को उपहार में देना हो तो इसे गुलाबी फीते से बांधकर दें. अगर जीवनसाथी को उपहार में देना हो तो सुर्ख लाल फीते से बांधकर उपहार में दें। इन फूलों को हमेशा अपने बेडरूम में रक्खें अन्यथा प्रेम के बिखरने का खतरा रहता है।
बादाम
सारे मेवों में बादाम प्रेम से सम्बन्ध रखने वाला मेवा माना जाता है। प्रेम सम्बन्ध जोड़ने के लिए बादाम और शहद या बादाम और मिसरी का उपहार देना चाहिए. पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध बेहतर बने रहें, इसके लिए एक दूसरे को बादाम खिलाना चाहिए। कभी भी बादाम को निगलने का बिना अच्छी तरह चबाये हुये नहीं खाना चाहिए, अन्यथा वाणी की कठोरता बढ़ सकती है। अगर प्रेम में बाधा आ रही हो तो एक शीशी शहद में एक बादाम डुबा कर रख देना चाहिए।
गुलाब के फूल
गुलाब के फूल को भी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब का फूल भी एक दूसरे को देने से आपसी प्रेम बढ़ता है। यदि प्रेम में आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो दो लाल गुलाब के फूल शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में जरूर अर्पण करें ऐसा करने से आपको प्रेम में सफलता जरूर मिलेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’     |     Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज     |     Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालियों और AAP में जुबानी जंग तेज     |     Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?     |     Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी पर भगवंत मान सरकार को घेरा     |     DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप     |     LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर     |     सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?     |     पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका     |     Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें