अहमदाबाद में पीएम मोदी का रोड शो देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 अहमदाबाद। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। अहमदाबाद से गांधीनगर तक होने वाले इस रोड शो में लाखों लोग मौजूद हैं। बता दें कि पांच में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। यह भी पढ़ें Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति… Apr 16, 2026 Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के… Apr 16, 2026 पीएम मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्रीकमलम पर सरकार व संगठन के नेताओं भाजपा सांसद व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को जीएमडीसी मैदान पर आयोजित मेरा गांव मेरा गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के सवा लाख सरपंच, तहसील एवं जिला पंचायत, नगर पालिका सदस्यों को संबोधित करेंगे। मोदी शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जबकि शाम को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। खेल महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेश के 46 लाख युवक व युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। Share