छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर वृक्षों को किया सिंचित

ललितपुर । पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेविकाओं ने कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरारी में स्वच्छता अभियान चलाया व वृक्षों को सिंचित किया तथा विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को  संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में प्रथम एवं द्वितीय इकाई की स्वयं सेविकाओं ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार संवैधानिक चर्चा,शिक्षा की महत्वता,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जनसंपर्क पश्चात विशेष व्याख्यान संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ कमलेश मौर्य ने पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय के शिविरार्थियों को बताया कि जागरूकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं तथा हमारे देश के हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है इसलिए अधिक से अधिक शिक्षा से जुड़े और शिक्षित होकर अपने देश व समाज का नाम रोशन करें। बालिका अगर अपने आपको कहीं भी असुरक्षित महसूस करें तो वह तत्काल वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 को सूचना दे।अपने व्याख्यान में स्वयं सेविकाओं को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, जीवन जीने का अधिकार, सहभागिता का अधिकार व मौलिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सूफिया ने बताया कि मौलिक अधिकार नागरिकों को सरकार के विरुद्ध एक सुरक्षा प्रदान करते हैं व उनके अधिकार एवं स्वतंत्रता की सरकार के अतिक्रमण से सुरक्षा करते हैं। प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना याज्ञिक ने बताया कि संवैधानिक उपचारों के अधिकार को मौलिक अधिकारों की आत्मा भी कहा जाता है क्योंकि यह अधिकार दूसरे मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हैं। डॉ अंबेडकर ने इसे संविधान की आत्मा कहा है। द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी असि प्रो साधना नागल ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए शिविरार्थियों को बताया कि संवैधानिक उपचारों का अधिकार अनुच्छेद 32 के अंतर्गत आता है। संवैधानिक उपचारों के अधिकार में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति से मौलिक अधिकार छीन लिया जाए या उसे उन से वंचित कर दिया जाए तो वह सीधे उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय में जाकर अपील कर सकता है। न्यायालय हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए आदेश जारी करता है।
इस अवसर पर डॉ अलका यादव, असि प्रो रत्ना याज्ञिक, असि प्रो रंजना श्रीवास्तव, असि प्रो सरिता खरे, असि प्रो सुषमा पटेल, पूजा सिंह, अनामिका, सोनिया, असि प्रो गेंदा ,असि प्रो प्रिया ताम्रकार,असि प्रो भूपेंद्र सिंह,असि प्रो जुनेद रजा, असि प्रो विशाल कनौजिया, राघवेंद्र सिंह जगत झां, मुस्ताक खान, मुजफ्फर अली, रामसहाय, सचिन, देवेंद्र परमानंद, विमला, जयंती, संगीता उपस्थित रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें