“महाराष्ट्र का ‘महाराज’ कौन? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बहुमत के करीब पहुंची BJP महाराष्ट्र By Nayan Datt On Jan 15, 2026 बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग संपन्न हुई. कल यानी शुक्रवार को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. इससे पहले गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद Axis My India के एग्जिट पोल सामने आए. इस एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रही है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल बीजेपी प्लस को 131-151 सीटें मिलने की संभवना है. वहीं, अगर कांग्रेस प्लस की बात करें तो एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उसे 12-16 सीटें मिल सकती हैं. उधर, यूबीटी प्लस को एग्जिट पोल में 58-68 सीट मिलने की संभवना है. वहीं, अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं. बीएमसी चुनाव में कुल 227 वार्ड्स के लिए हुई वोटिंग हुई. 1700 उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें पुरुष 822 और महिला उम्मीदवार 878 थे. यह भी पढ़ें Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने… Mar 11, 2026 Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक… Mar 10, 2026 Share