Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है. शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को संसद में और राज्य के मुख्यमंत्री को महाराष्ट्र में स्पष्ट बयान देना चाहिए. हाल ही में आई आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में भी कुछ चिंताजनक संकेत मिले हैं. कृषि क्षेत्र में सुस्ती आई है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी धीमा पड़ा है. ऊर्जा और सप्लाई से जुड़ा उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि फिलहाल माहौल शांत दिख रहा है और मीडिया में इसका ज्यादा प्रतिबिंब नहीं दिख रहा लेकिन लोगों के मन में चिंता जरूर है. सेवा क्षेत्र में भी असर दिखाई देने लगा है. चाहे सिलेंडर गैस हो या रेस्टोरेंट और अन्य सेवाएं…बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, पुणे, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इसका प्रभाव महसूस किया जा रहा है.

‘…तो कठिनाइयों का सामना करना आसान होगा’

महाराष्ट्र की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में भी सेवा क्षेत्र में दबाव की बात सामने आई है. यह स्थिति नकारात्मक न बने, इसके लिए मुख्यमंत्री को लोगों को भरोसा देना चाहिए. मैं मानता हूं कि चुनौतियां आएंगी लेकिन सरकार पारदर्शिता के साथ सभी को साथ लेकर चले और लोगों को वास्तविक स्थिति बताए तो इन कठिनाइयों का सामना करना आसान होगा.

सरकार के दावे और हकीकत में काफी अंतर

JNPT में एक्सपोर्ट से जुड़ी परेशानियों पर उन्होंने कहा कि सरकार जो कह रही है और जमीनी हकीकत में काफी अंतर दिखाई देता है. कई मामलों में जमीन और आसमान का फर्क नजर आता है. इसलिए जरूरी है कि वास्तविक स्थिति को स्वीकार कर उस पर खुलकर चर्चा की जाए क्योंकि इसका असर लगभग हर सेक्टर पर पड़ने वाला है.

इसके साथ ही उन्होंने गरगई डैम को लेकर एक पोस्ट में लिखा,आज पार्टी के स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स ने गरगई डैम के प्रपोज़ल का जोरदार विरोध किया. मुंबई को पानी की ज़रूरत है लेकिन डीसैलिनेशन से हमें कम खर्च में ज़्यादा पानी मिलेगा…एनवायरनमेंट और फाइनेंशियली. गरगई डैम मुंबई की नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्टर्स की प्यास बुझाने के लिए बनाया जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें