Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है विराट कोहली का सफर
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में ‘शेर चाहे कितना भी बूढ़ा क्यों न हो जाए, वह अपना शिकार करना कभी नहीं भूलता’ यह कहावत भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एकदम सटीक बैठती है। भारतीय क्रिकेट के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और खेल को देखकर जरा भी यह अहसास नहीं होता कि उम्र का कोई भी असर उनके खेल पर पड़ा है। अपने जीवन के 37वें वर्ष में भी इस दिग्गज खिलाड़ी ने मैदान पर गजब की आक्रामकता और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। महज 19 साल की उम्र से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की शुरुआत करने वाले विराट ने लगभग दो दशकों तक इस फॉर्मेट पर एकछत्र राज किया है और 37वें साल के अपने आखिरी मुकाबले में भी 74 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई थी।
37 साल की उम्र में विराट कोहली का सबसे तूफानी स्ट्राइक रेट, बल्ले से निकले 928 रन और औसत रहा बेहद शानदार
आंकड़ों पर गौर करें तो विराट कोहली ने अपने करियर के 37वें वर्ष में वनडे फॉर्मेट के दौरान सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे हैं। इस समयावधि में उन्होंने 84.36 की गजब की औसत से कुल 928 रन अपने नाम किए, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.43 का रहा। तुलनात्मक रूप से देखें तो 36 साल की उम्र में उन्होंने 43.62 की औसत से 349 रन बनाए थे, लेकिन 37वें साल में उनके प्रदर्शन में एक अलग ही निखार और आक्रामकता देखने को मिली। आइए नजर डालते हैं कि 19 साल की उम्र से लेकर अब तक साल-दर-साल वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है:
उम्र दर उम्र वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन का पूरा सफर (19 से 37 वर्ष तक)
-
19 वर्ष की उम्र में: विराट ने 31.8 की औसत से 159 रन बनाए।
-
20 वर्ष की उम्र में: उन्होंने 45.66 की औसत से 137 रन जोड़े।
-
21 वर्ष की उम्र में: इस युवा बल्लेबाज ने 47.45 की औसत से 949 रन बनाए।
-
22 वर्ष की उम्र में: विराट ने 47.31 की औसत से शानदार 1372 रन ठोके।
-
23 वर्ष की उम्र में: उनके बल्ले से 70.50 की बेहतरीन औसत से 1269 रन निकले।
-
24 वर्ष की उम्र में: इस साल विराट ने 51.65 की औसत से 1033 रन बनाए।
-
25 वर्ष की उम्र में: उन्होंने 49.10 की औसत से 982 रन जोड़े।
-
26 वर्ष की उम्र में: विराट ने 46.50 की औसत से 930 रन बनाए।
-
27 वर्ष की उम्र में: उनका बल्ला बोला और उन्होंने 92.37 की औसत से 739 रन जड़े।
-
28 वर्ष की उम्र में: इस वर्ष विराट ने 76.84 की औसत से सबसे अधिक 1460 रन बनाए।
-
29 वर्ष की उम्र में: उन्होंने 133.6 की अविश्वसनीय औसत से 1202 रन कूट डाले।
-
30 वर्ष की उम्र में: विराट के बल्ले से 64.4 की औसत से 1288 रन निकले।
-
31 वर्ष की उम्र में: उन्होंने 38.55 की औसत से 347 रन बनाए।
-
32 वर्ष की उम्र में: विराट ने 50.33 की औसत से 302 रन जोड़े।
-
33 वर्ष की उम्र में: इस दौरान उनका प्रदर्शन थोड़ा धीमा रहा और उन्होंने 21.87 की औसत से 175 रन बनाए।
-
34 वर्ष की उम्र में: उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 62.15 की औसत से 1181 रन बनाए।
-
35 वर्ष की उम्र में: विराट ने 63.50 की औसत से 381 रन अपने नाम किए।
-
36 वर्ष की उम्र में: उन्होंने 43.62 की औसत से 349 रन बनाए।
-
37 वर्ष की उम्र में: अपने इस पड़ाव पर विराट ने सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 84.36 की औसत से 928 रन ठोके और साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या मात्र है।