Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स

सोमवार (20 जुलाई) से शुरू होने वाला सप्ताह शेयर बाजार (Share Market) के निवेशकों के लिए काफी व्यस्त और कमाई के नए मौकों से भरा रहने वाला है। आने वाले सप्ताह में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 इश्यू मेनबोर्ड (Mainboard) सेगमेंट के हैं, जबकि बाकी SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होंगे। इसके अलावा, पहले से खुले 2 IPO में भी निवेशकों को दांव लगाने का शानदार मौका मिलेगा। वहीं, इस सप्ताह कुल 5 कंपनियों के शेयर NSE, BSE और SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

इस सप्ताह खुलने वाले 5 नए IPO की लिस्ट

  • Gulf Lloyds IPO: 18.19 करोड़ रुपये का यह IPO 20 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 1,200 शेयरों का है और 27 जुलाई को BSE SME पर लिस्टिंग संभावित है।

  • Metalic Technoforge IPO: 49.96 करोड़ रुपये का यह इश्यू 21 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 72-77 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। इसकी लिस्टिंग 28 जुलाई को NSE SME पर हो सकती है।

  • Cube Highways Trust InvIT: 5,000 करोड़ रुपये का यह बड़ा इश्यू 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 151-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसकी NSE और BSE पर लिस्टिंग 29 जुलाई को होने की उम्मीद है।

  • Shree Balaji Mala IPO: 18.90 करोड़ रुपये का यह IPO 22 जुलाई को खुलेगा। निवेशक 66-70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दांव लगा सकेंगे। लॉट साइज 2,000 शेयरों का है और BSE SME पर इसकी लिस्टिंग 29 जुलाई को संभावित है।

  • Xtranet Technologies IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट का यह 166.80 करोड़ रुपये का IPO 23 जुलाई को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 120-127 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयरों का रखा गया है। इसकी लिस्टिंग 30 जुलाई को NSE और BSE पर हो सकती है।

पहले से खुले इन 2 IPO में भी मिलेगा निवेश का मौका

  • Sotefin Bharat IPO: 89.76 करोड़ रुपये का यह इश्यू 16 जुलाई को खुला था और 20 जुलाई को बंद होगा। इसे अब तक करीब 80% का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसका प्राइस बैंड 178-187 रुपये और लॉट साइज 600 शेयरों का है। इसकी लिस्टिंग 23 जुलाई को BSE SME पर हो सकती है।

  • Caliber Mining IPO: 450 करोड़ रुपये के इस मेनबोर्ड IPO को अब तक 1.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यह इश्यू 17 जुलाई को खुला था और 21 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 402-424 रुपये प्रति शेयर है। शेयर 24 जुलाई को NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

बाजार में होगी इन 5 कंपनियों की दमदार लिस्टिंग

आने वाले सप्ताह में कई कंपनियां शेयर बाजार में अपने सफर की शुरुआत भी करेंगी। 21 जुलाई को ‘SBI Funds Management’ और ‘Alpine Texworld’ के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन ‘Millworks Technologies’ के शेयर भी BSE SME पर शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 23 जुलाई को ‘Sotefin Bharat’ और 24 जुलाई को ‘Caliber Mining’ के शेयर बाजार में लिस्ट होने की प्रबल संभावना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें