Ujjain Mahakal: माथे पर तिलक और गले में माला, महाकाल मंदिर में पहचान छिपाकर घूम रहा था मुस्लिम युवक, गर्लफ्रेंड संग धराया

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बजरंद दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और भगवा वस्त्र पहन कर घूम रहा था. हैरानी की बात ये है कि वो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में भी घूमता रहा. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं उसे पकड़ा और उससे सारी सच्चाई जान ली.

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि मुझे यह जानकारी मिली थी कि एक युवक होटल में ठहरना चाहता है. लेकिन वो खुद की आईडी से नहीं बल्कि लड़की की आईडी से कमरा बुक करवा रहा है. सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम नानाखेड़ा पहुंची. वहां युवक मिल भी गया लेकिन उसकी जो वेशभूषा थी उसे देखकर हमारे सबके होश उड़ गए. क्योंकि वो युवक मुस्लिम था. लेकिन उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा वस्त्र पहन रखे थे. साथ ही गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी लगा रखा था.

युवक से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना हिंदू नाम बताया. लेकिन बाद में उसके पास मिले डॉक्यूमेंट में उसका नाम जाफर सामने आया. बताया जाता है कि जाफर एक लड़की को दिल्ली से लेकर उज्जैन आया था, जाफर इतना चालाक था कि उसने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में कमरा बुक करवाने के लिए खुद के आईडी की बजाय लड़की के डॉक्यूमेंट से यह कमरा बुक करवाया था.

कभी महाकाल तो कभी पहुंचा मंगलनाथ

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लड़की के साथ महाशिवरात्रि पर्व मंगलनाथ और महाकाल मंदिर में दिनभर घूमता रहा और शाम को होटल पहुंचा था.

आवाज लगाने पर पकड़ाया जाफर

बताया जाता है कि जाफर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा कपड़े तो पहन लिए थे. लेकिन वो एक गलती कर गया. दरअसल, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूत्रों से पता चला था कि युवक का नाम जाफर है. गलत नाम बताकर जैसे ही जाफर पलटा, बजरंग दल वालों ने उसे आवाज लगाई- जाफर भाई. यह सुनते ही जाफर पलटा और बोला- हां भाई बोलो. बस इसी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे फिर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. तो उसकी जेब से मिले डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान हो गई.

पुलिस कर रही जांच

जाफर द्वारा भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के साथ ही लड़की के साथ लव जिहाद करने जैसी बात से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज थे. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जाफर के साथ मारपीट की. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे लेकर तत्काल थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जाफर को पुलिस के सुपुर्द किया था. नानाखेड़ा थाना पुलिस से पूरे मामले में जांच कर रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट में होगा पूरा     |     India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर     |     Mamata Banerjee vs EC: “चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?” सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी     |     Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्पिटल में सनसनी     |     Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और जुर्माना     |     Bhupinder Hooda on Crime: “हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता”—बढ़ते अपराध पर हुड्डा का सरकार पर करारा हमला     |     Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में कसा शिकंजा     |     High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस     |     Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात्रता और कैसे उठाएं लाभ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें