Bhupinder Hooda on Crime: “हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता”—बढ़ते अपराध पर हुड्डा का सरकार पर करारा हमला

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पनप रहे संगठित अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। सरकार हर स्तर पर फेल हो गई है। हरियाणा में वही सुरक्षित है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 से 60 गैंग लोगों में दहशत फैला रही है।

व्यापारी डॉक्टर और उद्योगपतियों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। हर रोज हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में ऐसे माहौल के चलते प्रदेश से उद्योगपति और व्यापारी पलायन कर रहे हैं। इस माहौल में प्रदेश में निवेश न के बराबर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगेगी।

भूपेंद्र हुड्डा ने ट्रंप डील को किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि बांग्लादेश पर 0% टैरिफ लगेगा और भारत पर 18% टैरिफ। क्योंकि बांग्लादेश अमेरिका से कॉटन खरीदेगा अगर भारत को भी 0% टैरिफ चाहिए तो अमेरिका से कपास खरीदना पड़ेगा और अगर अमेरिका का कपास भारत में आएगा तो किसानों की क्या हालत होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ट्रंप के आने से पहले भारत पर 3% टैरिफ लगता था लेकिन अब 18% टैरिफ थोप दिया गया है।

वृद्धावस्था पेंशन पर फिर से सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बयान देते थे कि किसी भी वृद्धि की पेंशन नहीं काटी है। फिर 70000 पेंशन वापस कैसे हुई। सरकार जवाब दे। इसी श्रृंखला में गरीब लोगों के राशन कार्ड भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन तमाम मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। पूर्व मुख्यमंत्री आज रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्गों का होगा पुनर्निर्माण     |     धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट     |     बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद     |     सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 का मेगा प्लान     |     रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभाया फर्ज     |     उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए दर्शन     |     सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF की टीमें तैनात     |     एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़ा ट्रांसप्लांट की तैयारी     |     खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पर ही हुआ इलाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें