Tohana News: टोहाना में बिजली बिल न भरने वाले 675 डिफाल्टरों की संपत्ति होगी कुर्क, निगम का एक्शन

टोहाना : बिजली निगम ने लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने ऐसे 675 उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है, जिन पर कुल 15 करोड़ 75 लाख रुपए बकाया हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को तीन-तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

निगम अधिकारियों के अनुसार यदि उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति को राजस्व विभाग के माध्यम से जब्त करके बिल की वसूली की जाएगी। यह कदम बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए उठाया जा रहा है। निगम ने जिन 675 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है, उनमें से 7 प्रमुख डिफाल्टरों की सूची अगले सप्ताह तक कार्यकारी अभियंता के माध्यम से राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। इनमें न्यू मेडिकल इंक्लेव की सीमा रानी पर 12,22,176 रुपए, कमालवाला रोड की रितु रानी पर 1,59,233 रुपए, इंदिरा कॉलोनी फाटक पार की पार्वती देवी पर 1,60,416 रुपए, दमकौरा रोड के रामप्रताप पर 80,757 रुपए, काली माता मंदिर रोड के मिचु राम पर 59,253 रुपए, भुना रोड के जोगिंदर सिंह पर 1,38,037 रुपए और रतिया रोड के प्रेमचंद पर 1,81,143 रुपए बकाया हैं। लैंडमार्क गार्डनसिटी (उदय डेवलपर) को भी दो लाख रुपए की वसूली के तहत नोटिस भेजा गया है।

बिजली निगम के सीए देवीलाल और एसडीओ संजय सिंगला ने बताया कि निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत नोटिस भेजे गए हैं और कार्यकारी अभियंता के माध्यम से राजस्व विभाग को लिखकर संपत्ति कुर्क करके बिलों की अदायगी सुनिश्चित की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें