Palwal Crime: होडल हाईवे पर रूह कंपाने वाली घटना, सड़क पर खून से सना मिला नवजात का शव

होडल: इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक हृदयविदारक मामला होडल के गांव बनचारी के निकट नेशनल हाईवे से सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। ममता को कलंकित करने वाली इस घटना ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की रूह कंपा दी।

 रविवार सुबह जब राहगीर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक नवजात पर पड़ी। बच्चा पूरी तरह खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले, शव को आवारा जानवरों से बचाने के लिए पास के एक खोखे वाले ने अस्थाई रूप से उसे मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने पहुंचने पर शव को निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे का जन्म घटना से महज 5 से 6 घंटे पहले ही हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने चलती गाड़ी से बच्चे को हाईवे किनारे फेंका है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |     Mahasamund Road Accident: महासमुंद में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर     |     MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, इन प्रमुख रूटों पर शुरू होगी सेवा     |     Jabalpur Crime: जबलपुर में ‘नकली परिवार’ का बड़ा खेल, गढ़ा धन दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र से ठगे 60 लाख रुपये     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें