पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! एक अफवाह और पंपों पर उमड़ पड़ी भारी भीड़, जानें क्या है हकीकत

पलामूः पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर शनिवार को पलामू में अचानक अफवाह उड़ी. इसी अफवाह के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए. देखते ही देखते पलामू के विभिन्न पेट्रोल पंप पर सैकड़ों की संख्या में लोग टंकी फुल करवाने के लिए पहुंच गए. दरअसल ईरान युद्ध को लेकर पेट्रोल डीजल की कमी का अफवाह उड़ा थी, जिसके चलते लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हुए.

पेट्रोल पंपों पर हालात बेकाबू जैसे

अफवाह में यह बात बताई गई कि अचानक पेट्रोल एवं डीजल की कीमत बढ़ सकती है. पलामू के पांकी के इलाके में पेट्रोल पंपों पर हालात बेकाबू जैसे हो गए थे. पांकी के पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले विवेक कुमार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक अफवाह उड़ी, जिसके बाद भीड़ उमड़ी है, पांकी में तीन पेट्रोल पंप हैं लेकिन सिर्फ दो पर ही पेट्रोल मिल रहा है. कहा कुछ लोग जार में पेट्रोल और डीजल लेकर जा रहे हैं.

होली के दौरान कई पेट्रोल पंप बंद थे

पांकी के रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि अफवाह के बाद लोगों को 150 से 160 रुपए प्रतिलीटर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. दरअसल चार मार्च को होली थी, होली के दौरान कई पेट्रोल पंप बंद थे और इससे जुड़े हुए कर्मी भी छुट्टी पर थे. जिस कारण कई इलाकों में पेट्रोल की सप्लाई नहीं हुई थी. जिस कारण कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल नहीं था. होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार से जनजीवन सामान्य हुआ है और शनिवार को लोग बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले थे.

पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं- पलामू पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष

दरअसल पलामू में 65 पेट्रोल पंप हैं. जहांं प्रतिदिन 195000 लीटर के करीब पेट्रोल और डीजल की खपत है. पलामू पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल एवं डीजल की किल्लत नहीं है. पहले खूंटी से पेट्रोल एवं डीजल की लोडिंग होती थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से जसीडीह से लोडिंग हो रही है. किल्लत को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है और लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- ‘ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों को ठीक करना जानते हैं’     |     Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई     |     ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- ‘हमारे पास है तेल का पर्याप्त स्टॉक’     |     अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’     |     अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’, जन-जन की सरकार समारोह में बड़ा ऐलान     |     Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटकाया; इलाके में भारी तनाव     |     IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड     |     UPSC Result में ‘हमशक्ल’ नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर?     |     जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महिलाएं जिंदा जलीं!     |     Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें