बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

बलौदाबाजार: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बलौदाबाजार के रोजगार कार्यालय परिसर में एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां सीधे युवाओं का चयन करेंगी. इस कैंप के माध्यम से 180 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का अवसर मिलेगा.

प्रशासन का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिले. रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में कई अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया होगी.

एलआईसी में 100 पदों पर भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में प्रमुख रूप से भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी अभिकर्ता के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी.

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
  • आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
  • 7000 रुपये मासिक आय के साथ कमीशन भी
  • कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार

इस फील्ड के युवाओं को लाभ

एलआईसी अभिकर्ता का कार्य बीमा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना, ग्राहकों को योजनाओं से जोड़ना और बीमा सेवाओं को बढ़ावा देना होता है. यह पद उन युवाओं के लिए बेहतर अवसर माना जा रहा है जो सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

सिक्योरिटी सेक्टर में भी रोजगार के अवसर

प्लेसमेंट कैंप में अलर्ट सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा भी कई पदों पर भर्ती की जाएगी. इस कंपनी के माध्यम से सिक्योरिटी से जुड़े विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा.

  • सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास
  • 10 हजार से 13 हजार रुपये तक मासिक वेतन

असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पदों पर भर्ती

  • 12वीं से स्नातक तक की योग्यता
  • 10 हजार से 13 हजार रुपये तक वेतन
  • एक वर्ष का अनुभव

सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 8 पद

  • स्नातक या उससे अधिक योग्यता
  • लगभग 13 हजार से 16 हजार रुपये तक वेतन
  • दो वर्ष का अनुभव

टेंडर और मार्केटिंग पद भी उपलब्ध

प्लेसमेंट कैंप में टेंडर से संबंधित 2 पद भी रखे गए हैं. इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातकोत्तर रखी गई है. दो वर्ष का अनुभव जरूरी बताया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 15 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

इसके अलावा मार्केटिंग के 4 पद भी उपलब्ध हैं, जिनके लिए स्नातक से स्नातकोत्तर तक की योग्यता मांगी गई है. इस पद के लिए दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है और चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा.

वॉक इन इंटरव्यू का मौका

प्लेसमेंट कैंप की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले युवाओं को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन का अवसर मिलेगा. अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे और योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे. इस तरह के प्लेसमेंट कैम्प से युवाओं को बिना किसी लंबी भर्ती प्रक्रिया के सीधे नौकरी पाने का अवसर मिलता है.

सुबह से दोपहर तक चलेगा कैंप

प्लेसमेंट कैंप रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा और यह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा.इस दौरान इच्छुक अभ्यर्थी मौके पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना जरूरी है. इसके साथ ही रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन भी अनिवार्य बताया गया है. इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटो कॉपी साथ लेकर आएं ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

स्थानीय युवाओं के लिए बड़ा अवसर

इस प्लेसमेंट कैंप को स्थानीय युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. कई युवा ऐसे होते हैं, जो रोजगार की तलाश में बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन इस तरह के आयोजनों से उन्हें अपने जिले में ही नौकरी पाने का मौका मिल सकता है. रोजगार कार्यालय का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह के प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके..

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें