Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र के भिवंडी के पिसे इलाके में स्थित एक आदिवासी आश्रम स्कूल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल गरमा गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने स्कूल के मुख्याध्यापक और शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहापुर स्थित आदिवासी परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार की मांग है कि जब तक जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

🏫 उपजिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी छात्र की मौत

जानकारी के अनुसार, भिवंडी तालुका के पिसे स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाला 11 वर्षीय छात्र विवेक सुभाष भोये अचानक बीमार पड़ गया था, जिसके बाद उसे शहापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्कूल के शिक्षक कथित तौर पर मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही मासूम की जान गई है।

🏛️ कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने पर बढ़ा आक्रोश

छात्र की मौत के बाद जब न्याय की गुहार लगाने परिजन शहापुर स्थित आदिवासी परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुँचे, तो वहाँ कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर परिजनों और आदिवासी संगठनों ने कार्यालय के बाहर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आंदोलनकारियों को शांत कराने और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव     |     Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी लूटी     |     Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक ‘रक्षित’ बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, जानिए इसकी खूबियां     |     Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: ‘डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी’, परमाणु वैज्ञानिक ने दिए सफलता के मंत्र     |     Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा     |     Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक     |     MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि     |     Festive Season Delhi Trade: नवरात्रि-दिवाली सीजन में व्यापार ठप होने की आशंका, सीटीआई की मांग- दिल्ली में न हों प्रदर्शन     |     Delhi Metro Update: सभी मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बहाल, लेकिन नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक असर     |     Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें