Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की वैशाली नगर थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में दबिश दी है। पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल संचालित करने वाले मुख्य आरोपियों समेत कुल 10 लोगों को धर दबोचा है। पकड़े गए ये सभी आरोपी विभिन्न स्थानों के रहने वाले हैं और मुंबई के एक लग्जरी फ्लैट में रहकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

🏢 25वें माले के किराए के मकान से चल रहा था ‘रेड्डी अन्ना’ और ‘फेयरप्ले’ का खेल

दुर्ग शहर के एएसपी शोभराज अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एंटी साइबर क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक म्यूल बैंक खातों की मदद से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत मुंबई के ठाणे भेजा गया। टीम ने एक आवासीय परिसर के 25वें माले पर स्थित दो किराए के फ्लैट्स पर औचक दबिश दी, जहाँ ‘रेड्डी अन्ना 162’ और ‘फेयरप्ले दर्पण’ जैसे ऑनलाइन सट्टा एप्स के पैनल बेखौफ चलाए जा रहे थे।

💻 करोड़ों का लेनदेन और 31 म्यूल अकाउंट बरामद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी विष्णु तिवारी और मेहुल निषाद इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड हैं, जो अन्य युवकों को 20 से 25 हजार रुपये महीने की सैलरी का लालच देकर सट्टा पैनल चलवाते थे। इस दौरान पुलिस ने मौके से 4 लैपटॉप, 31 मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड्स जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में इन खातों से हर रोज 3 से 5 लाख रुपये के अवैध लेनदेन और कुल करोड़ों रुपये के टर्नओवर का खुलासा हुआ है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक ‘रक्षित’ बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, जानिए इसकी खूबियां     |     Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: ‘डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी’, परमाणु वैज्ञानिक ने दिए सफलता के मंत्र     |     Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा     |     Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक     |     MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि     |     Festive Season Delhi Trade: नवरात्रि-दिवाली सीजन में व्यापार ठप होने की आशंका, सीटीआई की मांग- दिल्ली में न हों प्रदर्शन     |     Delhi Metro Update: सभी मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बहाल, लेकिन नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक असर     |     Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल     |     Supreme Court Hearing 2026: दिल्ली विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर SC में आज सुनवाई     |     MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई राजसात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें