थलपति विजय का ‘क्रेज’ या पागलपन? 5000 रुपये में बिक रही एक टिकट, रिलीज से पहले ही टूटा डिमांड का रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अपनी फिल्म और पॉलिटिक्स को लेकर इस वक्त सुर्खियों में हैं. थलपति की आखिरी फिल्म जन नायगन (जन नेता) आने वाली 9 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के साथ मसला ये है कि इसे अबतक सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिला है. ये विजय की आखिरी फिल्म है, जिसके बाद वो एक्टिंग से सन्यास ले रहे हैं, ऐसे में विजय के फैंस के लिए ये फिल्म बेहद खास है. विजय की फिल्म को रिलीज के लिए 48 घंटे से भी कम का वक्त बचा है, फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला, फिर भी विजय की फिल्म की टिकट्स बिक रही हैं.

इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है इसके टिकट का प्राइज. विजय की आखिरी फिल्म के लिए दर्शक 2000 से 5000 रुपये तक भी खर्च कर रहे हैं, ताकी वो विजय को बड़े पर्दे पर देख सकें. सेंसर बोर्ड से इस फिल्म की रिलीज का पेंच फंसा हुआ है, इसलिए ढंग से एडवांस बुकिंग नहीं हो पा रही है. मामले पर मेकर्स ने हाई कोर्ट का रुख किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

1000 रुपये है मिनिमम प्राइज

खबरों की मानें तो जन नायगन के टिकट का मिनिमम प्राइज 1000 रुपये है, जो की सरकार के घोषित टिकट प्राइज 190 रुपये से लगभग 5 गुना ज्यादा है. कई जगह विजय की फिल्मों की ब्लैक टिकटिंग होने का भी मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए 3000-3500 से 4000 रुपये तक में विजय की फिल्म की टिक्ट्स को बेचा जा रहा है. खुद इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि विजय की फिल्म की जितनी डिमांड है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया.

कहां फंसा है पेंच?

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि मेकर्स की ओर से थिएटर मालिकों पर 80% के थिएटर एलोकेशन की बात हो रही है, जिससे थिएटर्स को काफी नुकसान हो रहा है. ऐसा विजय की पिछली फिल्म गोट (GOAT) के साथ भी हुआ था. विजय ने अपनी पार्टी बना ली है और अब वो राजनीति में सीधे तौर पर उतरने जा रहे हैं. ऐसे में उनकी फिल्म का मसला काफी गंभीर होता जा रहा है.

ये फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को सर्टिफिकेशन के लिए भेजी गई थी, लेकिन उसके बाद से मेकर्स को अथॉरिटी की तरफ से काफी सादा रिएक्शन मिला था. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कई लोगों का मानना है कि ये सब एक्टर की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है. जन नेता एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी वजह से भी सर्टिफिकेशन में देरी की उम्मीद की जा रही है. लेकिन तीन दिन के बाद फिल्म रिलीज होने को तय है, सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से इसकी रिलीज में देरी भी हो सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें