सफेद कफ़न में लिपटा तेहरान: 2500 मौतें, 18000 गिरफ्तारियां और थमती नहीं विरोध की आग

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन को आज 18 दिन हो चुके हैं. लेकिन हालात सुधरने के बजाय और ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं. मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इन प्रदर्शनों में 2,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस पूरे घटनाक्रम का सबसे डरावना पहलू है 26 साल के इरफान सुलतानी का मामला.

द गार्डियन के मुताबिक, इरफान को 8 जनवरी को प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ईरान सरकार ने 11 जनवरी को उन्हें दोषी करार देते हुए बताया कि उन पर मोहारेबेह (भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ना) का आरोप है. खबर है कि आज उन्हें सरेआम फांसी दी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न उनका कोई ढंग का ट्रायल हुआ है न कोई वकील दिया गया है. इस बीच ट्रंप ने भी धमकी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों को फांसी दी गई तो अंजाम बुरे होंगे.

ट्रंप की चेतावनी, व्हाइट हाउस में बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान सरकार प्रदर्शनकारियों को फांसी देती है तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय का दावा है कि ईरान इरफान सुलतानी को फांसी देने की योजना बना रहा है. इसी मुद्दे पर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक भी की. इससे पहले ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर प्रदर्शनकारियों से सरकारी इमारतों पर कब्जा करने की अपील की, साथ ही ये भी कहा कि अमेरिकी मदद रास्ते में है. जिससे इन चर्चाओं को और बल मिला कि अमेरिका जल्द ही ईरान में कुछ बड़ी कार्रवाई कर सकता है.

पूरे ईरान में प्रदर्शन, 31 प्रांतों में 600 से ज्यादा घटनाएं

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के सभी 31 प्रांतों में अब तक 600 से ज्यादा विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं. CNN की रिपोर्ट बताती है कि मरने वालों की संख्या 2400 से ज्यादा पहुंच चुकी है. वहीं, रॉयटर्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह आंकड़ा करीब 2000 बताया है. अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में फर्क जरूर है, लेकिन इतना साफ है कि यह ईरान के हालिया इतिहास का सबसे हिंसक दौर है.

12 हजार हत्याओं का दावा, सरकार पर गंभीर आरोप

ब्रिटिश वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने दावा किया है कि बीते 17 दिनों में 12 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई है. वेबसाइट का कहना है कि यह ईरान के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार है. रिपोर्ट के मुताबिक,ज्यादातर मारे गए लोग 30 साल से कम उम्र के थे. अधिकतर हत्याएं रेवोल्यूशनरी गार्ड्स और बसीज फोर्स ने कीं. ये सब कथित तौर पर सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के आदेश पर हुआ. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सरकार इंटरनेट और कम्युनिकेशन बंद कर सच्चाई को दुनिया से छिपाने की कोशिश कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें