Taapsee Pannu: हीरो की वजह से रातों-रात फिल्म से निकाल दी गई थीं तापसी! अब इस एक्ट्रेस ने खोल दी बॉलीवुड की पोल

 बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हालिया रिलीज ‘अस्सी’ में नजर आईं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई, लेकिन इसकी कहानी ने खूब तारीफें बटोरी हैं. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपनी फीमेल लेड मूवीज के लिए जानी जाती हैं. तापसी अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी लाइमलाट में रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है. तापसी पन्नू ने एक हालिया बातचीत में बताया कि फिल्म में कास्टिंग का प्रोसेस कैसे होता है और कैसे हीरोइन को फिल्म में लिया जाता है या निकाला जाता है.

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की रियलिटी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें फिल्में इसलिए गवानी पड़ीं, क्योंकि कई लीडिंग हीरो उन्हें अपने साथ कास्ट नहीं करने चाहते थे. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स अक्सर कास्टिंग के फैसलों में भूमिका निभाती है.

तापसी पन्नू ने क्या कहा?

तापसी पन्नू से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी बेबाकी के लिए फिल्म से बाहर किया गया है, तो इसपर ‘अस्सी’ एक्ट्रेस ने कहा, “सच कहूं तो मुझे सीधे तौर पर इसके बार में नहीं पता है. हो सकता कि बात पता चल जाए, लेकिन ये कभी भी आपके पास नहीं आती है. कोई कह देता है कि नहीं, मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता. लेकिन इसकी वजह आपको नहीं पता चलती. मुझे जो पता चला, वो बस इतना है कि कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि आप फिल्म में हों.”

हीरो तय करता है हीरोइन

तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए बताया कि कई बार हीरो तय करता है कि उसकी फिल्म में हीरोइन कौन होगी. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि ये हर किसी को पता है, ज्यादातर हीरो ही तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन है. जब तक कोई बड़ा डायरेक्टर न हो क्योंकि कुछ डायरेक्टर स्टार होते हैं.”

‘डंकी’ पर बोलीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने शाहरुख खान की ‘डंकी’ का एग्जांपल देते हुए कहा, “जब राजू सर (राजकुमार हिरानी) मुझे फिल्म में चाहते थे तो मैं फिल्म में थी. ये शायद सबके लिए एक बड़ा शॉक था क्योंकि मैं उस तरह की फिल्में या शाहरुख सर की रेगुलर ऑनस्क्रीन के खास सर्किट में नहीं हूं. लेकिन ऐसा इसलिए था, क्योंकि डायरेक्टर को पूरा यकीन था कि वो मुझे कास्ट करना चाहते हैं.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें