विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज पंजाब By Nayan Datt On Feb 17, 2026 पटियाला के नजदीकी गांव गंडा खेड़ी में एक शादीशुदा महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरियाणा के शाहाबाद निवासी रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। जब रमनप्रीत कौर के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को हत्या की सूचना दी। यह भी पढ़ें SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में… Feb 17, 2026 Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच… Feb 17, 2026 मृतका के भाई सिमरन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का गला काटकर हत्या की गई है। सिमरन सिंह ने बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर कहा गया था कि रमनप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद ससुराल वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब मायके पक्ष थाने पहुंचा तो उन्हें पता चला कि रमनप्रीत कौर की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। गंडा खेड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। Share