सोमा मुंडा हत्याकांड: आज झारखंड बंद! खूंटी में 42 दंडाधिकारी तैनात और चप्पे-चप्पे पर फोर्स, जानें क्या खुला है और क्या बंद

खूंटी: आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज एक दिवसीय झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर खूंटी जिले में व्यापक असर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बंद से पहले देर शाम खूंटी शहर में मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान बंद को सफल बनाने की अपील की गई और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

झारखंड बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खूंटी जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में कुल 42 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. एसडीओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार खूंटी सदर प्रखंड के हुटार, बिरहू, पिपराटोली, शिम्बुकेल, सेरेंगडीह, बस स्टैंड, उपर चौक, नीचे चौक, तमाड़ मोड़, बगडू चौक, कर्रा रोड, चुकरु मोड़ और चलांगी स्थित श्रद्ध कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

इसके अलावा मुरहू प्रखंड में नील फैक्ट्री, कुंजला मोड़, डुडरी चौक, मुरहू बाजार, सोयको चौक और बिंदा चौक पर प्रशासनिक निगरानी रहेगी. कर्रा प्रखंड में कर्रा चौक, कसीरा, उडीकेल, कच्चाबारी, कर्रा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे फाटक के पास, गोविंदपुर, कैंची मोड़ और लोधमा में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

वहीं तोरपा प्रखंड में तोरपा बाजार (कर्रा मोड़ के पास), हिल चौक, तपकरा बाजार टांड, कमड़ा मोड़, कुमांग मोड़ और दियांकेल तथा रनिया प्रखंड के ब्लॉक चौक और अड़की प्रखंड के अड़की चौक, सिंदरी चौक और सेरेंगहातु चौक पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

आदेश के अनुसार सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शनिवार सुबह आठ बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालेंगे. एसडीओ ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है. साथ ही अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने और सिविल सर्जन को आवश्यक चिकित्सकीय दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें