Sheopur Police Alert: यात्री खुद जांचें बस की फिटनेस, गड़बड़ी मिलने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत; श्योपुर पुलिस की नई पहल

श्योपुर : स्लीपर बसों में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए जहां राज्य सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है, वहीं, श्योपुर पुलिस ने भी नई पहल शुरू की है. श्योपुर जिले में पुलिस ने ”मैं भी प्रहरी”अभियान शुरू किया है. श्योपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने इस बारे में पुलिस को पूरी गाइडलाइन सौंपी है. इसके तहत किसी भी वाहन की फिटनेस या अन्य शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

वाहन में क्या-क्या दस्तावेज जरूरी

अभियान का मकसद यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों को पालन कराना है. अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी. इसके साथ ही वाहन मालिकों भी चेतावनी दी गई है. सलाह दी गई है कि वाहनों में दस्तावेज, सुरक्षा के उपकरण, रजिस्ट्रेशन नंबर, परमिट, बीमा, फिटनेस के साथ ही ड्राइवर के पास लाइसेंस की वैधता मिलनी चाहिए.

हर बस के गेट के पास पेम्प्लेट्स लगेगा

एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया “यह अभियान यात्रा करने वाले नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराकर सुरक्षित बस यात्रा सुनिश्चित करेगा. अभियान के तहत हर बस के गेट के पास एक पेम्प्लेट्स लगाया जा रहा है. इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, परमिट, बीमा, फिटनेस, ड्राइवर के पास लाइसेंस की वैधता जैसी जानकारी शामिल है. इसके अलावा आपातकालीन द्वार अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एंड बॉक्स जैसे आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लेख होगा.”

गड़बड़ी मिलती है तो इन नंबर पर करें संपर्क

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा “यह अभियान पुलिस और जनता के बीच सहभागिता को मजबूत करेगा. यात्रियों की सतर्कता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करें. सूचना देने के लिए नागरिक डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम श्योपुर के नंबर 7049101054 और यातायात प्रभारी श्योपुर के नंबर 7587636406 पर भी जानकारी दी जा सकती है.”

बस यात्री सजग नागरिक होने का परिचय दें

यातायात थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया “हम लगातार यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि यात्रा से पहले इन सभी मानकों को स्वयं जांच करें. किसी भी कमी सूचना तत्काल संबंधित नंबरों पर दें.” पुलिस का कहना है सड़क दुर्घटनाओं के कई कारण होते हैं. इनमें दस्तावेजों की कमी, सुरक्षा उपकरणों का अभाव और चालकों द्वारा नशे में या तेज गति से वाहन चलाना शामिल है. ऐसी स्थिति में यात्रियों की सजग भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें