Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा

Shakira India Concert Ticket Price: Waka Waka Eh Eh… ये गाना हम सभी ने कभी न कभी जरूर सुना और गाया है. साउथ अफ्रीका में 2010 फीफा वर्ल्ड कप के लिए बने इस गाने ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. इस गाने को कोलंबो की सिंगर और डांसर शकीरा ने गाया, जिससे वो दुनिया के हर कोने में मशहूर हो गईं. इंडिया में भी शकीरा का जबरदस्त क्रेज है और अब इंडियन फैंस के लिए गुड न्यूज है. लगभग 19 सालों के बाद शकीरा अपनी धुन पर सबको नचाने के लिए भारत आ रही हैं. शकीरा का इंडिया में कॉन्सर्ट होने वाला है, जिसकी डेट भी सामने आ गई है.

 

इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा ने साल 2007 में मुंबई में ओरल फिक्सेशन टूर किया था. अब एक बार फिर वो भारत लौट रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. शकीरा आखिरकार इसी साल अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में परफॉर्म करने वाली हैं. शकीरा के कॉन्सर्ट के लिए जितना हाई बज है, उतनी ही टिकट की कीमत हाई है. जबरदस्त क्रेज के बाद शकीरा के कॉन्सर्ट टिकट की कीमत 32 हजार तक पहुंच गई है.

 

दिल्ली और मुंबई में शकीरा का कॉन्सर्ट

शकीरा के इंडिया कॉन्सर्ट से पहले ही तगड़ा माहौल बन गया है और शो के टिकट भी लाइव हो गए हैं. लैटिना पॉप सेंसेशन शकीरा के अप्रैल 2026 में दो परफॉर्मेंस तय हैं. 2007 में ओरल फिक्सेशन टूर के बाद ये उनकी इंडिया में पहली विजिट होगी. शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करेंगी. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका दूसरा शो होगा.

    1. मुंबई – 10 अप्रैल, महालक्ष्मी रेसकोर्स

 

    1. दिल्ली – 15 अप्रैल, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम JLN

 

 

शकीरा कॉन्सर्ट टिकट प्राइस

शकीरा के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए टिकट कैटेगरी में कई ऑप्शन हैं. सबसे महंगा टिकट, HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास 32 हजार रुपये का है. इसमें 28,500 का बेस टिकट प्राइस, 200 का डिलीवरी चार्ज और 3,363 की बुकिंग फीस शामिल है, जिसमें GST भी शामिल है. दूसरे ऑप्शन में प्लैटिनम लाउंज के लिए 24,500, VIP सेक्शन के लिए 14,500 और जनरल एडमिशन के लिए 6,000 रुपये शामिल हैं. इन सभी में एक्स्ट्रा बुकिंग और डिलीवरी फीस शामिल नहीं है.

शकीरा मुंबई कॉन्सर्ट टिकट कीमत

 

    • HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज के लिए – 32 हजार (सबसे महंगा टिकट)

 

    • प्लैटिनम लाउंज के लिए टिकट – 24,500

 

    • VIP सेक्शन के लिए टिकट – 14,500

 

    • जनरल शो टिकट – 6,000

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें