Seoni News : मैदान पर मिट्टी की ईटों का चबूतरा बनाकर रखा जा रहा करोड़ों रुपये का धान

सिवनी। किसानों से खरीदा गया बेशकीमती करोड़ों रुपये का धान भंडारित करने जिले के गोदाम व ओपन कैप कम पड़ रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मप्र वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के तकनीकी विभाग द्वारा मैदान पर मिट्टी की ईटों से चबूतरा (स्टेक) तैयार करवाकर इसमें लाखों क्विंटल धान का भंडारण किया जा रहा हैं। अधिकारियों का दावा है कि भंडारित धान का उठाव एक माह में कर लिया जाएगा। लेकिन जिले में साल 2019-20 में भंडारित करीब 8 लाख क्विंटल धान का तय समय में उठाव नहीं होने से सड़ कर खराब और बर्बाद हो चुका है। ऐसे में मिट्टी की ईटों पर भंडारित धान का उठाव एक माह में हो जाएगा, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जानकारों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित सरकारी धान व गेहूं के निस्तारण (उपयोग) की विस्तृत योजना नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति हर साल जिले में निर्मित हो रही है। इस साल लगभग 48 लाख क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। वहीं साल पिछले साल 2020-21 में खरीदे गए 34 लाख क्विंटल धान में से करीब 14 लाख क्विंटल धान भंडारित है, जिसका मिलिंग कर चावल तैयार होना हैं। धान मिलिंग की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

धान से भरे ट्रकों की लगी लाइन : हालात यह हैं कि जनवरी माह में उपार्जन कार्य पूरा हो चुका है। 15 फरवरी बीत जाने के बाद भी भंडारण का काम पूरा नहीं हो सका है। जिले के सभी वेयर हाउस गोदाम व अस्थाई ओपन कैप धान के भंडारण से भर चुके हैं। ऐसे में उपार्जित धान को रखने के लिए ओपन कैप के पास मौजूद खली जगह व मैदान पर ईटाें का चबूतरा तैयार कर धान का भंडारण किया जा रहा है। भंडारण स्थल पर बड़ी संख्या में समितियों से धान लेकर पहुंचे ट्रक चबूतरा के तैयार होने का इंतजार रहे हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को कारीरात ओपन कैप में दिखाई दिया। यहां पर 42 से ज्यादा चबूतरों का निर्माण ईटों से कराया जा चुका है। मौके पर मौजूद मप्र वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन तकनीकी विभाग जबलपुर के इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा ने नईदुनिया को बताया कि ट्रक जैसे-जैसे धान लेकर पहुंचते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चबूतरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक चबूतरे के ऊपर तिरपाल बिछाकर करीब 110 से 120 मीट्रिक टन (1100 से 1200 क्विंटल) धान का भंडारण किया जा रहा है।

कहां कितनी संख्या में बन रहे चबूतरे : जिले में 5 लाख क्विंटल से ज्यादा धान का भंडारण ईट के कच्चे चबूतरा में किया जा रहा है। इसके अलावा कंक्रीट से बने अस्थाई ओपन कैप में लाखों क्विंटल धान का भंडारण कराया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल गरठिया ओपन कैप में 10 हजार मीट्रिक टन के 80 चबूतरे (स्टेक) तैयार किए जा चुके हैं। देवरी नरेला में 13 हजार मीट्रिक टन, नरेला-1 में 7 हजार मीट्रिक टन, कारीरात में 10 हजार मीट्रिक टन, लखनादौन के पिपरिया जोबा में 7 हजार मीट्रिक टन, केवलारी मंडी में 7 हजार मीट्रिक टन, पलारी मंडी में 7 हजार मीट्रिक टन, सिवनी मंडी में 25 हजार मीट्रिक टन क्षमता के चबूतराें का निर्माण मिट्टी की ईटों से कराया जा रहा है।

दो लेयर में जमा रहे ईट : जबलपुर मप्र वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के तकनीकी विभाग से लघु निविदा पर बालाघाट सहित अन्य जिलों की अनेक एजेंसियों को ईट के चबूतराें को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर कितनी राशि खर्च की जा रही है, इसकी जानकारी निर्माण करवा रहे सब इंजीनियर के पास भी नहीं है। मैदान में लेआउट देकर ईटों को दो लेयर में जमाया जा रहा है। ताकि भंडारित धान एक माह तक सुरक्षित रखा रहे। इंजीनियर वर्मा ने बताया कि करीब 1100 से 1200 क्विंटल के धान का भंडारण के लिए चबूतरे (स्टेक) को तैयार करने में 6 हजार से ज्यादा ईट का उपयोग किया जा रहा है।

इनका कहना है : साल 2019-20 में खराब हुए आठ लाख क्विंटल धान को नीलाम करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। ईट के चबूतरों में भंडारित धान को एक माह में उठाने संबंधी योजना फिलहाल हमारे पास नहीं है। चबूतरों में भंडारित धान मिलिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले कराया जाएगा।

– विख्यात हिंडोलिया, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सिवनी

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश     |     Jind Crime News: जींद के किसान से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग; कनाडा-अमेरिका में रहने वाले बेटों के नाम पर दी धमकी     |     Extortion Threat in Jind: ढाठरथ गांव के किसान को अज्ञात काॅल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा तैनात     |     Child Abuse Case: यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; जून 2023 से सितंबर 2026 तक शोषण का आरोप     |     Child Protection Case: जुलाना सीएचसी का मामला; नाबालिग की डिलीवरी के दौरान खुला सच, युवक के खिलाफ जीरो FIR     |     Haryana Temple Employees: मां भीमेश्वरी मंदिर के 22 कर्मचारियों का दर्द; वेतन के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     Divya Nagar Yojana Haryana: हरियाणा में शहरों का बदलेगा कायाकल्प; जानें क्या है सरकार की ‘दिव्य नगर योजना’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें