राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मालवा प्रांत की बैठक 20 फरवरी को उज्‍जैन में, डॉ. मोहन भागवत भी आएंगे

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डाॅ मोहन भागवत शनिवार को उज्जैन आएंगे। वे चार दिन उज्जैन में ही रुकेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इसमें आगामी तीन वर्षों तक किए जाने वालों कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

हर वर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास

महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास विभिन्न प्रांतों में होता है। इसी क्रम में इस वर्ष सरसंघचालक मोहन भागवत मालवा प्रांत में प्रवास करेंगे। वे 19 फरवरी की शाम उज्जैन पहुंचेंगे। धर्मेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत 20 फरवरी को सुबह 9 बजे इस्कान मंदिर परिसर में दर्शन करेंगे। इसी दिन इस्कान परिसर में ही मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

कोरोना के कारण प्रभावित शाखाओं को लेकर चर्चा

महानगर प्रचार प्रमुख से मिली जानकारी के अनुसार मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित शाखाओं के दृढ़ीकरण और आगामी तीन वर्षों में होने वाले कार्य विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे।

इन विषयों पर भी होगी चर्चा

महानगर प्रचार प्रमुख के अनुसार बैठक में पर्यावरण, सामाजिक समरसता और एकात्म जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।संघ प्रमुख मालवा प्रांत के सभी प्रचारकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसी दिन शाम को सरसंघचालक मोहन भागवत इस्कान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी भेंट करेंगे।

विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का लोकार्पण भी होगा

संघ प्रमुख 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे चिंतामन रोड स्थित नवनिर्मित विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे। संघ प्रमुख के आगमन पर स्वयं सेवकों में खासा उत्साह है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |         |     Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टांके     |     AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की शिकायत     |     Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें