कोरबा में सनसनी: 25 साल की युवती की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, इलाके में फैला खौफ; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

कोरबा: कोयलांचल और उप नगरीय क्षेत्र दीपका में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत पालिका के वार्ड क्रमांक एक नागिनझोरखी की है. जहां 25 साल की युवती की हत्या कर दी गई है.

देर शाम को इस हत्या के बारे में पुलिस को सूचना मिली. बीती रात पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शनिवार की सुबह फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है. हत्या का कारण क्या है? इसके पीछे किसका हाथ है? किन परिस्थितियों में यह हत्या की गई है? पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घर पर अकेली थी नम्रता

अब तक की जानकारी के अनुसार मृतका घटना के वक्त घर पर बिल्कुल अकेली थी. उनके पिता रामकुमार साहू इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं जबकि मां एक अस्पताल में कार्यरत हैं. शुक्रवार को नम्रता के माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए थे और वह घर पर अकेली थी. पड़ोसियों के अनुसार नम्रता को अंतिम बार शाम के 6:00 बजे के आसपास घर पर देखा गया था. इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा. शाम को जब माता-पिता वापस घर लौटे, तब उन्होंने घर में खून से लथपथ बेटी का शव औंधे मुंह फर्श पर पड़े हुए देखा. ये नजारा देखकर माता पिता चीखने चिल्लाने लगे, जिनकी आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए.

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की सूचना तत्काल दीपका थाना पुलिस को दी गई. प्रभारी प्रेमचंद साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. घर के भीतर नम्रता का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था. सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं. घर के पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था. संभावना है कि इसी रास्ते से हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी भाग निकले होंगे. घर का सामान बिखरा हुआ था. जिससे आरोपियों और मृतका के बीच संघर्ष होने की बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है.

जांच कर रहे हैं, आरोपियों की तलाश जारी

दीपका थाना के प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि नागिन झोरखी में युवती की हत्या की सूचना है. मौके पर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. घटना की जांच कर रहे हैं. किन परिस्थितियों में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. जांच के बाद इसका खुलासा करेंगे. फिलहाल हर पहलू की जांच जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें