Rowghat Mines Controversy: रावघाट परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, BSP प्रबंधन पर फूटा गुस्सा; जानें क्या हैं मुख्य मांगें?

नारायणपुर: भिलाई इस्पात संयंत्र यानी बीएसपी द्वारा संचालित रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना एक बार फिर विवादों के घेरे में है. ग्रामीणों का आरोप है, कि खनन शुरू होने के करीब 3 वर्ष बाद भी विकास के वादे पूरे नहीं किए गए. जिसकी वजह से नारायणपुर और कांकेर जिले के प्रभावित गांवों में असंतोष गहराता जा रहा है.

रावघाट माइंस के खिलाफ प्रदर्शन

सोमवार को 45 गांवों के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बीएसपी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि रावघाट माइंस परियोजना, जो नारायणपुर जिले के 22 और कांकेर जिले के 23 गांवों को प्रभावित करती है, शुरुआत से ही स्थानीय विरोध का सामना कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जब यह परियोजना शुरू हुई थी, तब क्षेत्र के अधिकांश लोग इसके विरोध में थे, लेकिन महज कुछ प्रतिशत लोगों के सहयोग से खनन कार्य प्रारंभ कर दिया गया.

बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलने का दावा

ग्रामीणों के आरोपों के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिनिधियों ने परियोजना शुरू करने से पहले क्षेत्र में व्यापक विकास का भरोसा दिलाया था. जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बाल कल्याण, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे शामिल थे. लेकिन 3 सालों का समय बीत जाने के बावजूद इन वादों पर कोई ठोस अमल नहीं किया गया.

जब से रावघाट माइंस चालू हुआ तब से हमें कई तरह के प्रलोभन दिए गए. हमें कहा गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तमाम सुविधाएं आपको मिलेगी. सभी वादे इनके छलावा निकले. जितने भी आश्रित गांव है वहां पर जाकर आप व्यवस्था देख लीजिए. जितने भी गांव हैं वहां पर क्या मॉडल पेश किया गया कोई भी देख सकते हैं. 31 तारीख तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे: गुलाब चंद बघेल, संरक्षक, बूढ़ादेव विकास समिति

बीएसपी के खिलाफ हम लोगों ने मोर्चा खोला है. अधिकारियों ने कहा था कि हमारी मांगों को सुना जाएगा और पूरा किया जाएगा. लेकिन हमारी मांगों को यहां पर अनसुना किया जा रहा है. हमारे गांव में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए. कोई बैठक भी बीएसपी की ओर से नहीं की जा रही है. हम बंद करने पर भी विचार कर रहे हैं: शांताराम दुग्गा, कोषाअध्यक्ष, बूढ़ादेव समिति

स्कूल और अस्पताल के लिए जो वादा किया था वो वादा पूरा करना चाहिए. हमसे जो लुभावने वादे इन लोगों ने किए हैं वो पूरे होने चाहिए. हम बस इतना चाहते हैं कि जो वादा बीएसपी ने किया वो पूरा होना चाहिए: सुरेश नरोटी, परियोजना समिति का भूतपूर्व अध्यक्ष

प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

प्रभावित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइंस संचालन के दौरान मालवाहक वाहनों के लिए पहले 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय थी, जिसे अब घटाकर 400 रुपये कर दिया गया है. ग्रामीण ने इसे बीएसपी प्रबंधन का तानाशाही रवैया करार दिया. ग्रामीणों का कहना है कि उनके आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. ग्रामीणों का ये भी कहना है कि ग्राम पंचायतों को करोड़ों रुपये की विकास राशि देने का दावा भी अब तक जमीन पर नहीं उतर पाया है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह राशि वास्तव में दी गई होती, तो क्षेत्र में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देते.

पेड़ कटाई की अनुमति मांग रहे

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए, भवन निर्माण की मांग पर बीएसपी द्वारा पेड़ों की कटाई की अनुमति न मिलने का हवाला दिया जा रहा है. इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब खनन के लिए सैकड़ों पेड़ काटे जा सकते हैं, तो जनहित के कार्यों के लिए यह अनुमति क्यों नहीं दी जा रही.

जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में खनन और परिवहन कार्य को बाधित करना उनकी मजबूरी होगी. रावघाट माइंस परियोजना, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास का प्रतीक मानी जा रही थी, अब स्थानीय असंतोष और अविश्वास का केंद्र बनती जा रही है. यदि बीएसपी प्रबंधन और प्रशासन समय रहते ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं करते, तो यह विवाद एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे न केवल खनन कार्य प्रभावित होगा बल्कि क्षेत्र की सामाजिक स्थिरता पर भी असर पड़ सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’     |     Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज     |     Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालियों और AAP में जुबानी जंग तेज     |     Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?     |     Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी पर भगवंत मान सरकार को घेरा     |     DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप     |     LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर     |     सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?     |     पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका     |     Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें