*रीवा*- रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक वरिष्ठ डॉक्टर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उनकी लाश उनके कॉलोनी स्थित सरकारी आवास के बाथरूम में पाई गई। मृतक डॉक्टर भूपेंद्र राज श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख थे। पुलिस की माने तो सोमवार को उनका दूध वाला जब दूध देने घर पहुंचा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला जब वो अंदर दरवाजा खोलकर गया तो उनकी लाश बाथरूम में पड़ी थी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। डॉक्टर राज की मौत का कारण क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा लेकिन जिस तरह से उनकी लाश बाथरूम में पाई गई है लोगों के बीच अनेकों तरह की चर्चा शुरू हो गई है लगभग 60 वर्षीय डॉक्टर राज लंबे समय से श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे हालांकि उनकी मौत के बारे में जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें
*रिपोर्ट :- ऐश्वर्या द्विवेदी*