*महू-नीमच राजमार्ग की दुर्दशा, बार-बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया*
यह भी पढ़ें
*मंदसौर*- मंदसौर शहर के बीच से निकल रहे महू-नीमच राजमार्ग की दुर्दशा और बार-बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि इस रोड़ पर मंडी है, जहाँ दूर-जिले से माल बेचने आते है, उन्हें परेशानी होती है, इस मार्ग का जल्द निर्माण होना जरूरी है, लेकिन भाजपा सरकार में ठेकेदार को लाभ पहुँचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया निरस्त की जा रही है, एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सदैव क्षेत्र को छला हैं। मंदसौर जिले एवं शहर से विजय होने के बाद भी आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। भाजपा वर्तमान में सिर्फ सांप्रदायिक आधार पर वोट प्राप्त कर रही है। यह आम नागरिकों को विचार करना होगा कि धर्म और कट्टरता की राजनीति चाहिये या फिर सेवा की। इस दौरान उन्होंने महू-नीमच राजमार्ग के जल्द निर्माण की मांग की।
*रिपोर्ट :- ऐश्वर्या द्विवेदी*