RBI ने फीचर फोन के लिए लॉन्च की नई UPI सर्विस व्यापार By Nayan Datt On Mar 8, 2022 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक नई सेवा शुरू की, जिसके जरिए 40 करोड़ से अधिक फीचर फोन या सामान्य मोबाइल फोन उपयोगकर्ता सुरक्षित तरीके से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे | जिन लोगों के पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, वे ‘यूपीआई 123पे’ नाम से शुरू की गई इस सेवा के जरिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं और यह सेवा साधारण फोन पर काम करेगी | दास ने कहा कि अब तक यूपीआई की सेवाएं मुख्य रूप से स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध हैं, जिसके चलते समाज के निचले तबके के लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं | उन्होंने कहा कि खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा है | यह भी पढ़ें ITAT का बड़ा फैसला: विदेशी संपत्ति पर लगा ₹10 लाख का… Apr 17, 2026 Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने… Apr 16, 2026 उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक यूपीआई लेनदेन 76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 41 लाख करोड़ रुपये था | उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब कुल लेनदेन का आंकड़ा 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा | Share