Rahul Gandhi on Paper Leak: ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली/देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तराखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) मामलों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। बृहस्पतिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देवभूमि को पेपर लीक का ‘एपिसेंटर’ (मुख्य केंद्र) बना दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे युवाओं और अभ्यर्थियों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 17 जुलाई को देहरादून पहुंच रहे हैं।

‘सिस्टम अपराधियों के रेट से चलता है, काबिलियत से नहीं’

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का एपिसेंटर बना दिया गया है। यहां एक ऐसा ‘सिस्टम’ बैठ गया है, जहां पटवारी, लेखपाल या कोई और पद काबिलियत से नहीं, बल्कि अपराधियों द्वारा तय किए गए रेट से मिलता है।”

‘नकल-विरोधी कानून सिर्फ कागजों तक सीमित’

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लागू किए गए सख्त नकल-विरोधी कानून पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने दिखावे के लिए सख्त कानून तो बना दिया, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं। उन्होंने आरोप लगाया, “कानून सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया है और पेपर आज भी बाजार में सरेआम बिक रहे हैं।”

‘यह महज एक लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है’

कांग्रेस नेता ने परीक्षार्थियों के लंबे संघर्ष का मार्मिक उल्लेख करते हुए कहा कि एक छात्र वर्षों तक कड़ी तैयारी करता है, महंगे फॉर्म भरता है, फीस देता है और दूर-दराज के सेंटरों तक धक्के खाकर परीक्षा देने जाता है, लेकिन अंत में उसकी मेहनत का पद कोई और पैसे देकर खरीद लेता है। उन्होंने इसे महज एक ‘पेपर लीक’ मानने से इनकार करते हुए इसे ‘चोरी’ करार दिया। राहुल ने कहा, “यह प्रदेश के युवाओं के हक, उनके रोजगार और उनके सुनहरे भविष्य की चोरी है।”

17 जुलाई को देहरादून में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

आगामी 17 जुलाई को देहरादून में होने वाले अपने कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने उत्तराखंड के युवाओं से इस लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की, “मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूं, यह आपकी लड़ाई है और मैं इसमें पूरी तरह आपके साथ हूं। आइए ‘छात्रों की गूंज’ को एक बड़ी हुंकार बनाएं। हम युवाओं के भविष्य को नीलाम और उनके सपनों को लीक नहीं होने देंगे।”

क्या है ‘छात्रों की गूंज’ अभियान? ‘छात्रों की गूंज’ (Chatron Ki Goonj) राहुल गांधी द्वारा युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से सीधा संवाद करने तथा उनके अहम मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए शुरू किया गया एक विशेष अभियान है। इसका मुख्य मकसद पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद करना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग और शादी का मजेदार किस्सा     |     Omkareshwar Rescue: ‘वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग’, ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवान और नाव चालक     |     Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस     |     Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार     |     Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स से किया हैरान     |     Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े सैकड़ों ठग     |     Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     Rahul Gandhi on Paper Leak: ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला     |     Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत     |     NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें