Punjab Police Encounter: दोराहा में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान SHO को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में भारी तनाव

दोराहा: दोराहा के रामपुर छावनी रोड पर आज सुबह पंजाब पुलिस और खतरनाक अपराधियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त को सीने में गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस पहरे में रखा गया है।

घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपीडी खन्ना पवनजीत चौधरी और डीएसपी पायल जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि आज सुबह करीब 8:15 बजे दोराहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धारा 307 के तहत दर्ज मामले का आरोपी हरसिमरन सिंह मंड निवासी गांव भुट्टा (थाना देहलों) और उसका साथी एवन्जोत भंडाल निवासी राड़ा साहिब (थाना पायल) एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध हथियारों के साथ दोराहा की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसएचओ आकाश दत्त ने खन्ना सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की योजना बनाई। जब पुलिस पार्टी ने आरोपियों की गाड़ी को अपनी सरकारी गाड़ी के आगे लगाकर रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी सीधे पुलिस वाहन पर चढ़ा दी।

इसके बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक गोली सीधे एसएचओ आकाश दत्त के सीने में लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह सुरक्षित बच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों द्वारा कुल तीन फायर किए गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एसएचओ आकाश दत्त द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी की टांग में लगी। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी एवन्जोत भंडाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी हरसिमरन सिंह मंड घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां पुलिस पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने मौके से दो 32 बोर के हथियार और बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके अन्य आपराधिक संबंधों और साथियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हरसिमरन सिंह मंड पहले से ही आपराधिक पृष्ठभूमि रखता है। उसके खिलाफ पहले भी दो गंभीर मामले दर्ज हैं—एक मामला नंबर 209 वर्ष 2023 थाना सदर लुधियाना में दर्ज है, जिसमें अपहरण का आरोप है, जबकि दूसरा मामला नंबर 218 वर्ष 2023 थाना माछीवाड़ा (पुलिस जिला खन्ना) में दर्ज है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की पूर्व गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में संभावित संलिप्तता की भी गहन जांच की जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें