Pre School Reopen:14 फरवरी से ओडिशा में खुलेंगे प्री-स्कूल,10वीं एवं काउंसिल बोर्ड की आफलाइन परीक्षा की तैयारी भी शुरू

Odisha Pre School Reopen News आगामी 14 फरवरी से ओडिशा में प्राइवेट प्री स्‍कूल खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर राज्य स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विष्णुपद सेठी ने सभी जिला के शिक्षा अधिकारी जिलाधीश को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में 14 फरवरी से प्राइवेट प्री स्कूल खुल जाएंगे। प्ले, नर्सरी एवं केजी सभी बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। इस संदर्भ में राज्य स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विष्णुपद सेठी ने सभी जिला के शिक्षा अधिकारी, जिलाधीश को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। प्रमुख सचिव ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा। शिक्षक ए​वं गैरशिक्षक स्टाफ को भी कोरोना टीका के दोनों डोज लेना अनिवार्य होगा।

वहीं दूसरी तरफ संक्रमण के मामले कम होने के बाद आफलाइन परीक्षा के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। 10वीं एवं काउंसिल बोर्ड को तैयारी करने के लिए विभाग की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। सुविधा को देखते हुए परीक्षा की तिथि घोषणा करने प्रयास भी अब बोर्ड की तरफ से शुरू हो गया है। लम्बे अंतराल के बाद स्कूल खुलने से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि आज से 8वीं कक्षा से ऊपर के सभी कक्षा की पढ़ाई शुरू हो गई है। कोविड प्रतिबंध के बीच आफलाइन स्कूल चल रहे हैं। सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक स्कूल चल रहे हैं। मध्याह्न भोजन में केवल सूखा खाद्य देने की व्यवस्था की गई है। 14 फरवरी से पहली से 8वीं कक्षा के छात्र भी सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक पढ़ाई करेंगे। ऐसे में कक्षा को सैनिटाइज करने के साथ ही टेबल चेयर की साफ सफाई करने की प्रक्रिया स्कूलों में शुरू हो गई है।’

भुवनेश्‍वर में 12 से खुल जाएंगे सभी धर्मानुष्ठान

राजधानी भुवनेश्वर में मौजूद सभी धर्मानुष्ठान को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। आगामी 12 फरवरी से कोविड गाइड लाइन के तहत मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में बीएमसी की तरफ से एक निर्देशनामा जारी किया गया है। डबल डोज वैक्सीन लेने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि अभी भी भक्तों के मंदिर गर्भ गृह तक जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उसी तरह से भगवान के पास भोग लगाने की भी फिलहाल अनुमति नहीं दी गई है। परिचय पत्र दिखाकर 15 साल से कम आयु के शिशु मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। उसी तरह से लिंगराज मंदिर में एक साथ में 100 भक्तों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी 12 फरवरी से खोल दिए जाएंगे। दो डोज वैक्सीन लेने वाले मंदिर पूजक एवं सेवक ही मंदिर में रहेंगे। धर्मानुष्ठान में प्रवेश के समय सभी भक्त के चेहरे पर मास्क जरूरी होगा। उसी तरह से व्यक्तिगत दुराव का अनुपालन भी जरूरी है। धर्मानुष्ठान के बाहर सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है। मंदिर के बाहर एवं भीतर पान गुटखा खाकर थूकने पर पाबंदी लगायी गई है। सामान्य कोरोना लक्षण होने पर मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसी तरह से वृद्ध एवं गर्भवती को मंदिर ना जाने की सलाह दी गई है। 28 फरवरी तक यह नियम लागू रहेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने में नियुक्ति के निर्देश     |     CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम     |     Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात     |     MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कनेक्शन     |     Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त     |     Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों का तर्पण     |     MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं न जोड़ने का आरोप     |     Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उनके असली मालिकों को सौंपे     |     MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा     |     Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने पर गिरी गाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें