Andhra Pradesh News: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और बोलेरो की टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत देश By Nayan Datt Last updated Apr 16, 2026 Bolero tanker collision: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कल्लूदेवकुंटा गांव के पास गुरुवार सुबह बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद गाड़ी में ही फंसे श्रद्धालु यह भी पढ़ें Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया… Apr 15, 2026 Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का ‘साइलेंट… Apr 15, 2026 बोलेरो का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए. काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही. गाड़ी में ही कुछ लोग बुरी तरह फंस गए. इन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. मौके पर भीड़ जुट गई. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया इस हादसे में घायल 13 श्रद्धालुओं को तत्काल एमिगनूर और कुरनूल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के कारण सड़क़ पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. मृतकों के परिवार सदमे में हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन का मलबा हटाया जा रहा है. Share