PM मोदी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट दे रहे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी को घोर परिवारवादी करार देते हुए कहा कि ‘‘जो तुष्टिकरण की राजनीति में हमारे त्योहारों को रोकते थे उन्हें प्रदेश की जनता का जवाब 10 मार्च को मिल जाएगा। उन्होंने हरदोई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता जानती है कि अत्‍याचार, आतंक और छल कितने भी ताकतवर क्‍यों न हो, सच्चाई के आगे टिक नहीं सकते। मोदी ने जनसभा के शुरुआत में अवधी भाषा में कहा कि भक्त प्रहलाद की धरती पर हम सब लोगों के पांव छू रहे हैं और आपका यह जोश ह‍म सभी लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

उन्होंने कहा कि ‘‘हरदोई की पवित्र भूमि से होली के त्योहार का जुड़ाव हम सब जानते हैं और मुझे पता है कि इस बार हरदोई के लोगों ने, उत्तर प्रदेश के लोगों ने दो बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘अगर 10 मार्च को होली धूमधाम से मनानी है तो एक-एक पोलिंग बूथ पर तैयारी करनी है।” मोदी ने कहा कि ”आप लोगों पर हमारा हक है, मैं काम बता सकता हूं क्योंकि शायद ही कोई ऐसा चुनाव हो जब आपने मुझे न बुलाया हो और मैं न आया हूं। अगर आपके कहने पर मैं हाजिर हो जाता हूं तो मेरे कहने से बूथ में लग जाएंगे न।” पीएम ने कहा कि 2007 में लखनऊ, अयोध्या के कोर्ट परिसर में बम धमाके हुए थे। 2013 में समाजवादी सरकार ने तारिक काजमी नाम के आतंकी से मुकदमा वापस ले लिया था, लेकिन इस मामले में भी अदालत ने समाजवादी सरकार की साजिश नहीं चलने दी और उस आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

मोदी ने दावा किया, ‘‘ आज तीसरे चरण में भी बिना बंटे एक जुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है, अब तक जो खबरें मिली हैं बहुत उत्साहवर्धक हैं। आज उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब में भी वोट पड़ रहे हैं और वहां के लोग भी पंजाब के विकास, सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं, भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।” कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पांच साल पहले माफ‍ियावादियों ने यूपी का क्‍या हाल बना दिया था, व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था, राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। लोग कहते थे कि दिया बरे, घर लौट आओ। हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं कि कैसे इन लोगों ने कट्टा और सट़टा वालों को खुली छूट दे रखी थी।” उन्होंने कहा कि हमारी माताएं परेशान रहती थीं कि बेटे बेटी घर से निकले हैं तो शाम को सुरक्षित घर लौट आएं, कोई दुर्घटना उनके साथ न हो जाए, अपराधियों को इन घोर परिवारवादियों को पूरा संरक्षण होता था लेकिन हरदोई की जनता देख रही है कि आज कैसे सबका हिसाब हो रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘माफिया अपराधी खुद जमानत रद्द करवा कर जेल के भीतर पहुंचे हुए हैं, बुरी तरह चुनाव हार रहे इन घोर परिवारवादी अब जात पात के नाम पर जहर फैलाएंगे; लेकिन आपको केवल एक ही बात याद रखनी है, एक ही मंत्र याद रखना है यूपी का विकास, देश का विकास।” मोदी ने विपक्ष आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ये वे लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी, सबसे लड़ जाते हैं इसलिए ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के नहीं हो सकते हैं।” उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया वह किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि सात चरणों में चल रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हरदोई समेत नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, अब 17 नवंबर को होगी अगली पेशी     |     Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला ‘प्रगति’ रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी     |     Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्रकारों की याचिका पर 17 नवंबर को होगी सुनवाई     |     Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तनाव से बचने के आसान तरीके     |     डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता पर खतरे की आशंका     |     Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा; सीटीआई ने की तारीख बदलने की मांग     |     Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नितिन गडकरी ने E20 विरोध को बताया पेड कैंपेन     |     Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के पास मिला     |     Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन, नलखेड़ा में बगलामुखी लोक का भी शुभारंभ     |     Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त; किसानों को मिलेगा राहत पैकेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें